कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरूपम (फाइल फोटो)
- भाजपा के प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने की खिलजी से तुलना.
- राहुल गांधी पर खिलजी का रिश्तेदार होने का आरोप लगाया था.
- राव ने छह दिसंबर को अपने ट्विटर अकांउट से कही थी बात.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरूपम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता जी.वी.एल. नरसिम्हा राव द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना 13वीं शताब्दी के लुटेरे शासक खिलजी से करने को लेकर शुक्रवार को उन पर आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की. निरूपम ने वर्सोवा पुलिस थाने के प्रमुख को लिखे पत्र में कहा है कि राव ने छह दिसंबर को अपने ट्विटर अकांउट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर खिलजी का रिश्तेदार होने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन से मिलने पर अड़े मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम को लिया गया हिरासत में
निरूपम ने अपनी शिकायत में कहा है, 'राव ने जानबूझकर व दुर्भावनावश दिल्ली के शासक व सोमनाथ मंदिर के लुटेरे अलाउद्दीन खिलजी व राहुल गांधी के बीच संबंध जोड़कर उनकी छवि को हानि पहुंचाने की कोशिश की.' उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर इस तरह की द्वेषपूर्ण टिप्पणी, बेबुनियाद और आपराधिक प्रकृति की है. निरूपम ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए पुलिस से राव के ट्विट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
VIDEO : टोइंग का ठेका देने में नियमों की अनदेखी का आरोप
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं