11 Stabs in 23 Seconds, Maharashtra Woman Brutal Murder Captured, Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से महिला की जघन्य हत्या का LIVE वीडियो सामने आया है. आरोपी कोई और नहीं एक महिला ही है. 23 सेकंड के वीडियो में आरोपी महिला ने मर चुकी महिला को 11 वार चाकू घोंपते दिखाई दे रही है. पहले वह उसके गले पर चाकू से एक के बाद एक पांच वार करती है.
इसके बाद उसके पेट पर वार करना शुरू देती है. आरोपी महिला पेट में तीन वार चाकू घोंपती है, इस दौरान महिला का कुर्ता चाकू में फंसता है तो महिला उसे हटाकर तीन वार और चाकू मारती है. लेकिन पहले से मर चुकी महिला के शरीर में कोई हरकत नहीं होती.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सोफे पर बैठकर देखती रही महिला
हत्याकांड के इस वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात यह है कि जब आरोपी महिला, दूसरी महिला को लगातार चाकू घोंप रही है, तब एक तीसरी महिला सोफे पर आराम से पैर ऊपर कर, सिर पर हाथ रखकर बैठी है. वह इस खून खराबे को आराम से देखती रहती है, ना तो कुछ बोलती है और ना ही आरोपी महिला को रोकने का प्रयास करती है. अवैध संबंध में हुए इस जघन्य हत्याकांड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में उससे पूछताछ की जा रही है.

मृतका महेंद्र सोनपटकर और आरोपी शैला सोनार.
आइए, अब जानते हैं, क्या है पूरा मामला?
यह जघन्य हत्या छत्रपति संभाजीनगर के बजाजनगर स्थित एक घर में 22 अप्रैल को हुई, जहां 40 साल की साधना महेंद्र सोनपटकर रहती थी. आरोपी महिला शैला सोनार ने साधना के घर में जबरन घुसी. वह अपने साथ चाकू, पिस्तौल, स्प्रे, ताला समेत अन्य सामान भी लेकर आई थी. घर में घुसते ही आरोपी शैला ने साधना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. गले, पेट और सीने पर कई बार होने से कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर आरोपी शैला सोनार को शांत कर हिरासत में लिया.
अब जानिए क्यों की गई साधना की हत्या?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला शैला के मृतका के पति के साथ अवैध संबंध थे. साथ ही पैसों को लेकर भी कोई विवाद चल रहा था. इसी के चलते इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. आरोपी महिला दो तक पुलिस की कस्टडी में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा.
नेपाल की महिला ने 2 दिन तक गुरुग्राम पुलिस को दौड़ाया, खुलासे के बाद रह गई दंग, उसी पर की FIR
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं