- नासिक के स्वयंभू गॉडमैन अशोक खरात के करीबी जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई है
- हादसा महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर ट्रक से उनकी कार की टक्कर से हुआ है
- जितेंद्र शेलके अशोक खरात के बिजनेस पार्टनर और शिवानिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष थे, जो कई मामलों में गिरफ्तार हैं
नासिक में महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत के बाद फंसे स्वयंभू गॉडमैन अशोक खरात को एक और बड़ा झटका लगा है. अशोक के एक करीबी और उसकी बीवी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई.घटना महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में हुई है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उनकी कार समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई.मृतकों की पहचान जितेंद्र शेलके (55) और उनकी पत्नी अनुराधा शेलके (50) के रूप में हुई है. हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है.
पत्नी के साथ खरात का सहयोगी भी था
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र शेलके नासिक के गॉडमैन अशोक खरात का करीबी सहयोगी था. खरात को बलात्कार और धोखाधड़ी समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया गया है. शेलके खरात का बिजनेस पार्टनर भी था और अशोक खरात की ओर से बनाई गई शिवानिका ट्रस्ट का उपाध्यक्ष भी था. हादसा दोपहर करीब 12 बजे कोपरगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत धोत्रे गांव के पास हुआ. यह इलाका मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है.पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जितेंद्र शेलके अपनी कार चलाते हुए पत्नी और बेटे के साथ छत्रपति संभाजीनगर से ठाणे जा रहे थे. वे मुंबई‑नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे से होकर यात्रा कर रहे थे. जब उनकी कार धोत्रे इलाके में पहुंची, तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई.इस भीषण हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जितेंद्र शेलके और उनकी पत्नी अनुराधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कोपरगांव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत (Accidental Death) का मामला दर्ज किया गया है.
अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि हादसे की असली वजह जानने के लिए आरटीओ और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की मदद से क्रैश एनालिसिस किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- अशोक खरात केस के अहम गवाह की रोड एक्सीडेंट में मौत, हादसा या हत्या? विपक्षी दलों ने उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा' गिरफ्तार: महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं