विज्ञापन

मुंबई में ड्रग्स माफिया पर बड़ी चोट; 14 करोड़ की एमडी और 3.82 करोड़ की हेरोइन जब्त, 12 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 करोड़ की एमडी और 3.82 करोड़ की हेरोइन जब्त की है. मीरा‑भाईंदर से गुजरात तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. MBVV क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स टीम की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है.

मुंबई में ड्रग्स माफिया पर बड़ी चोट; 14 करोड़ की एमडी और 3.82 करोड़ की हेरोइन जब्त, 12 गिरफ्तार

Mumbai Drug Bust: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. अलग‑अलग कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स टीम ने करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्त करते हुए तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. मीरा‑भाईंदर से गुजरात तक फैले इस गिरोह के 10 आरोपी पकड़े गए हैं, वहीं कांदिवली में अलग कार्रवाई में 2 और तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.

MBVV क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

मीरा‑भाईंदर‑वसई‑विरार (MBVV) पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट‑4 ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की. इस ऑपरेशन में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नयानगर में छापा, महिला आरोपी पकड़ी गई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नयानगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बैक रोड स्थित ‘छेडा आदर्श' इमारत में ड्रग्स का अवैध कारोबार चल रहा है. डीसीपी संदीप दिघावकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख की टीम ने वहां छापा मारा. इस दौरान फिरदौस अरबाज कुरैशी नाम की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 3 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद हुई.

मुख्य आरोपी फरार, पूछताछ में खुली पूरी चेन

छापेमारी के दौरान महिला आरोपी का पति और मुख्य सरगना अरबाज वकील कुरैशी मौके से फरार हो गया. हालांकि महिला से पूछताछ के बाद पुलिस को इस ड्रग्स नेटवर्क की लंबी कड़ी का पता चला. इसके बाद मुंबई के अलग‑अलग इलाकों और गुजरात में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया.

मुंबई से गुजरात तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़

जांच के दौरान पुलिस ने फरार अरबाज कुरैशी समेत 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से करीब 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त एमडी ड्रग्स बरामद की गई. इस तरह पूरे मामले में कुल 14 करोड़ रुपये की ड्रग्स पुलिस ने जब्त की है.

कांदिवली में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इसी बीच मुंबई के कांदिवली इलाके में भी नारकोटिक्स क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की कांदिवली यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा स्थित यारी रोड इलाके में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

3.82 करोड़ की हेरोइन जब्त

इस छापेमारी में पुलिस ने 765 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 82 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में ड्रग्स की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने सभी बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस ड्रग्स रैकेट से और कौन‑कौन लोग जुड़े हैं और इसका नेटवर्क मुंबई के किन‑किन इलाकों तक फैला हुआ है.

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Drug Bust, MD Drugs Seizure Mumbai, Mumbai Crime Branch Drugs, Heroin Seizure Andheri Mumbai, Drug Mafia Arrested India, NDPS Act Arrest Mumbai, Narcotics Crime Branch Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com