सिलेंडर ब्लास्ट के चलते लगी आग, 10 लोगों की मौत
मुंबई:
मुंबई के अंधेरी पूर्व इलाके में एक दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 10 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग फंस गए. हादसा साकीनाका के खैरानी रोड पर भानु फरसाण (नमकीन) की दुकान में हुआ. दरअसल सिलिंडर ब्लास्ट के चलते दुकान का एक हिस्सा भी गिर गया. हादसे में गाले में काम कर रहे 10 से 11 लोग दब गए थे. जब हादसा हुआ तब 15 के करीब मजदूर काम कर रहे थे.
मुंबई में टीचर ने छात्रा को दी 300 बार उठक-बैठक की सजा, पुलिस में मामला दर्ज
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन के अनुसार, आग सुबह लगभग 4.15 बजे साकीनाका के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास खैरानी रोड पर स्थित भानू फारसन दुकान में लगी.
यह आग 200 फुट की इमारत में लगी, जो ढह गई. दुकान मालिक ने बताया कि आग वहां रखी खाद्य सामग्री, कपड़ो, फर्नीचर में तेजी से फैली और दुकान में काम कर रहे कई कर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. पांच से छह कर्मचारी आग से बचने में कामयाब रहे.
VIDEO- मुंबई में हथियारों का जखीरा बरामद, एटीएस, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां, चार जंबो पानी के टैंकर और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और कुछ मिनट की भीतर आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, आग से कई लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं