विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

अब वर्दी के लिए खुद कपड़ा खरीदेगी महाराष्ट्र पुलिस, ये रहे कारण

पुलिस कर्मियों की वर्दी के रंग के अलग अलग शेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस महकमे ने अपने स्टाफ के लिए खुद ही खाकी कपड़ा खरीदने का निर्णय किया है.

अब वर्दी के लिए खुद कपड़ा खरीदेगी महाराष्ट्र पुलिस, ये रहे कारण
प्रतीकात्मक फोटो
  • वर्दी के लिए खुद कपड़ा खरीदेगी महाराष्ट्र पुलिस
  • विभाग स्टाफ के लिए जल्द ही लाठियां भी खरीदेगा
  • वर्दी के रंग के अलग-अलग शेड्स की समस्या की वजह से लिया गया फैसला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: पुलिस कर्मियों की वर्दी के रंग के अलग अलग शेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस महकमे ने अपने स्टाफ के लिए खुद ही खाकी कपड़ा खरीदने का निर्णय किया है. अब तक विभाग अपने कर्मियों को इसके लिए पैसे देती थी. अधिकारियों ने बताया कि विभाग स्टाफ के लिए जल्द ही लाठियां भी खरीदेगा. पुलिस महानिदेशक के दफ्तर में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ बहुत जल्द हम कांस्टेबुलरी स्तर के पुलिस कर्मियों के लिए वर्दी का कपड़ा प्राप्त करना शुरू कर देंगे, जो कांस्टेबल से लेकर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के कर्मियों के लिए होगा.’’ 

यह भी पढ़ें: मुंबई: महिला पुलिसकर्मी के साथ छेडछाड़ करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

उन्होंने कहा कि यह वर्दी नीति में बड़ा बदलाव होगा. विभाग ने समूचे राज्य में पुलिस स्टाफ को खाकी कपड़ा देने का निर्णय किया है ताकि वर्दी के रंग में एकरूपता आ जाए. महाराष्ट्र के पुलिस बल को देश का दूसरा सबसे बड़ा बल माना जाता है जिसमें 2.2 लाख कर्मी हैं. इसमें दो लाख कांस्टेबुलरी-स्तर के कर्मी हैं जबकि 20,000 से ज्यादा अधिकारी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा चलन के मुताबिक सरकार प्रत्येक पुलिस कर्मी को किट खरीदने के लिए सालाना तौर पर 5,167 रुपये देती है. इस किट में वर्दी का कपड़ा और लाठी शामिल है. 

VIDEO: वायुसेना का ग्रुप कैप्टन ISI के जासूसी के जाल में फंसा
उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे के सदस्य इन रुपयों से खुद ही खाकी कपड़ा खरीदते हैं जिस वजह से वर्दी के अलग अलग शेड्स सामने आते हैं. ये अंतर परेड के दौरान स्पष्ट नजर आता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com