विज्ञापन

महाराष्ट्र में FDA का बड़ा एक्शन, अवैध दवाओं के कारोबार पर शिकंजा, 100 लाइसेंस पर गिरी गाज

महाराष्ट्र FDA ने 5 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान में अवैध दवाओं और कॉस्मेटिक्स के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की. राज्यभर में 937 निरीक्षण किए गए, 29 लाइसेंस रद्द और 71 निलंबित किए गए.

महाराष्ट्र में FDA का बड़ा एक्शन, अवैध दवाओं के कारोबार पर शिकंजा, 100 लाइसेंस पर गिरी गाज
FDA का बड़ा एक्शन
NDTV

महाराष्ट्र में अवैध दवाओं और कॉस्मेटिक्स के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए FDA ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है. 5 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए दो सप्ताह के विशेष अभियान में राज्यभर में 937 निरीक्षण किए गए.

100 लाइसेंसों पर एक्शन

FDA के ड्रग्स विभाग ने कार्रवाई के दौरान दवा निर्माताओं, ब्लड सेंटरों और दवा विक्रेताओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए. नियमों के उल्लंघन के मामले में 29 लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जबकि 71 लाइसेंस निलंबित किए गए. इस तरह कुल 100 लाइसेंसों पर कार्रवाई की गई.

जालना, नागपुर, पुणे और पालघर में दवाओं और कॉस्मेटिक्स के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ पांच बड़ी छापेमार कार्रवाइयां की गईं. इन ऑपरेशनों के दौरान करीब 28.52 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया.

बैन दवा के मामले में कार्रवाई

FDA ने प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक दवा नाइट्राजेपाम की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में भी कार्रवाई की. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई.

अभियान के दौरान मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर स्थित FDA लैब में दवाओं के 279 नमूनों की जांच की गई. जांच में 21 नमूने तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. इसके बाद संबंधित उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और उन्हें बाजार से वापस मंगान के निर्देश जारी किए गए. FDA का कहना है कि राज्य में नकली, घटिया और अवैध दवाओं की बिक्री रोकने के लिए आगे भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें | अब खुली मिठाइयों और बेकरी प्रोडक्ट्स पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, जानें क्या है इसके फायदे

यह भी पढ़ें | तुकाराम मुंढे का सर्जिकल स्ट्राइक! जो काम 4 साल में नहीं हुआ, वो FDA ने 4 महीने में कर दिखाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra FDA, Maharashtra FDA Action, Maharashtra FDA Ban, Maharashtra FDA Crackdown, Maharashtra FDA Directive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com