विज्ञापन

VIDEO: पहले बाइक, अब कमर्शियल फ्लाइट, सीएम फडणवीस ऐसे मान रहे PM मोदी की ईंधन बचाने की अपील

Fuel Saving: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के चलते सीएम देवेंद्र फडणवीस लगातार कोशिशें करते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को वह बाइक से विधान भवन पहुंचे थे. अब बेंगलुरु जाने के लिए उन्होंने खास वाहन के बजाय कमर्शियल फ्लाइट का इस्तेमाल किया.

VIDEO: पहले बाइक, अब कमर्शियल फ्लाइट, सीएम फडणवीस ऐसे मान रहे PM मोदी की ईंधन बचाने की अपील
इंडिगो फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे सीएम फडणवीस.
  • पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष विमान के बजाय नियमित कमर्शियल फ्लाइट से यात्रा की
  • फडणवीस ने बाइक से दफ्तर आकर नेताओं द्वारा भी ईंधन बचत और अनुशासन की जिम्मेदारी का संदेश दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

ईंधन बचाने की पीएम मोदी की अपील का असर यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक, देश के ज्यादातर राज्यों में देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पीएम मोदी की अपील को बहुत ही संजीदगी से मान रहे हैं. वह शुक्रवार को पुणे से बेंगलुरु आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में जाने के लिए विशेष विमान के बजाय इंडिगो की नियमित कमर्शियल फ्लाइट से रवाना हुए. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करने की अपील की वजह से ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रूटीन फ्लाइट लेकर देश के सामने उदाहरण पेश किया है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहन

सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी की अपील पर लगातार ध्यान दे रहे  हैं. ईंधन बचाने की हर छोटी से छोटी कोशिश वह करते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को वह अपने दफ्तर तक वह अपनी रूटीन गाड़ियों के बजाय बाइक से पहुंचे थे. शुक्रवार को भी उन्होंने आम यात्रियों के साथ विमान से यात्रा कर सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहन दिया. फडणवीस पुणे से आर्ट ऑफ लिविंग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाने के लिए इंडिगो की नियमित कमर्शियल फ्लाइट से रवाना हुए.

सीएम फडणवीस ने विशेष विमान या सरकारी विमान के बजाय कमर्शियल एयरलाइंस की नियमित फ्लाइट का उपयोग करके उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल, अर्थव्यवस्था के अनुकूल और आम नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़ी परिवहन आदतों को प्रोत्साहित किया है.

 देवेंद्र फडणवीस ने ईंधन बचत और सरकारी खर्चों में कटौती को लेकर सशक्त संदेश दे रहे है. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए उन्होंने खुद बाइक से यात्रा कर दफ्तर पहुंचकर यह संकेत दिया कि बचत और अनुशासन की जिम्मेदारी सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि नेताओं की भी है. 

प्रधानमंत्री का अपील पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईंधन बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया था. इस आह्वान को मुख्यमंत्री फडणवीस ने संजीदगी से लिया है. वह लगातार सार्वजनिक वाहन या फिर कम लागत वाले ईंधन वाहन का इलस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- PM Modi की अपील का असर; CM फडणवीस बाइक से पहुंचे दफ्तर, विदेश दौरों पर रोक; 6 महीने तक बड़े कार्यक्रम बंद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com