विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2018

महाराष्ट्र : क्षत-विक्षत हालत में मिला भाजपा नेता का शव, घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भाजपा की 38 वर्षीय स्थानीय महिला नेता मंगलवार को अपने घर में मृत मिलीं.

महाराष्ट्र : क्षत-विक्षत हालत में मिला भाजपा नेता का शव, घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा
प्रतिकात्मक चित्र
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भाजपा की 38 वर्षीय स्थानीय महिला नेता मंगलवार को अपने घर में मृत मिलीं. उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस को संदेह है कि मुंबई के बाहरी क्षेत्र नालासोपारा इलाके में रह रही भाजपा की महिला मोर्चा की स्थानीय नेता रुपाली चव्हाण की मौत दो दिन पहले हुई थी. अधिकारी ने बताया कि चव्हाण के कुछ पड़ोसियों को उनके घर से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने चव्हाण के घर का दरवाजा तोड़ा जहां वह मृत मिली.


बिहार में बीजेपी नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, विरोध में छपरा बंद का ऐलान

उन्होंने बताया कि चव्हाण के शरीर पर चोट और जलने के बहुत सारे निशान मौजूद थे. अधिकारी ने कहा, “हमें संदेह है कि चव्हाण को दो दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारा है”. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा. उन्होंने बताया, “हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच जारी है”. 

मध्य प्रदेश में भाजपा सांसद के सामने उनके सहयोगियों ने टोलकर्मियों को पीटा 

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, BJP Leader, BJP Leader Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com