प्रतीकात्मक तस्वीर
ठाणे:
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से सटे ठाणे में छापा मारकर अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है. अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का सरगना 28 साल का एक युवक बताया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ का मूल निवासी है. एटीएस के मुताबिक आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर पिछले डेढ़ साल से एक नहीं 2-2 अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहा था. कार्रवाई में दूरसंचार विभाग की भी मदद ली गई है. एटीएस ने ठाणे के घर से 139 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, 5 सिम बॉक्स (illegal international gateways) और 3 राऊटर बरामद किया है. तो मुंब्रा के घर से 5 सिम बॉक्स (illegal international gateways), 95 सिम कार्ड, 3 राऊटर और एक लैपटॉप बरामद हुआ है.
पता चला है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय voip कॉल को लोकल मोबाइल नंबर के जरिये रूट किया जाता था. इसके लिए अवैध अंतरराष्ट्रीय गेटवे का इस्तेमाल किया जाता था. एक अनुमान के मुताबिक आरोपी अपने अवैध एक्सचेंज के जरिये अब तक सरकार को 58 करोड़ का चूना लगा चुके हैं.
इस बीच अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 24 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. जबकि 2 अब भी फरार हैं. एटीएस के मुताबकि आरोपियों के आतंकी कनेक्शन की जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Illegal International Telephone Exchange, Maharashtra ATS