प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:
नोटबंदी का असर छोटे स्तर के पर्यटन, टूर्स एंड ट्रेवल व्यवसाय वालों पर अब तक हो रहा है. छुट्टियों के इन दिनों में इन व्यवसायियों की हर साल अच्छी कमाई होती है. लेकिन इस साल इनकी कमाई में भारी कमी आई है.
टूर्स एंड ट्रैवल का छोटा सा कारोबार चलाने वाले सैय्यद इब्राहिम हर साल क्रिसमस और नए साल का इंतजार करते हैं. सैय्यद का कहना है कि "हर साल इन छुट्टियों के दौरान अच्छी कमाई होती थी. लेकिन इस साल हालात बदल गए हैं. अक्सर छुट्टे न होने के चलते ग्राहक लौटाने पड़ते हैं. कमाई 40-50 फीसदी कम हो गई है."
सैय्यद की ही तरह बाकी छोटे स्तर के एजेंट भी कमाई में कमी आने की बात कर रहे हैं. दीपेश ट्रेवल एजेंट हैं. उन्होंने कहा कि "हर साल यह छुट्टियों वाला वक्त कमाई का वक्त होता है. लेकिन इस साल धंधा मंदा है."
ज्यादातर बड़ी ट्रेवल कंपनियां अपनी वेबसाइट पर सीधे ही कार्ड के जरिए पेमेंट ले रही हैं. ऐसे में नोटबंदी की मार छोटे एजेंट ही झेलते नजर आ रहे हैं. टूर्स एंड ट्रेवल्स के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए क्रिसमस और नए साल का आगमन कमाई वाला वक्त होता है. लेकिन इस साल इन लोगों को इस सीज़न से भी उम्मीदें नहीं हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नोटबंदी, टूर्स एंड ट्रेवल्स, पर्यटन, छोटे व्यवसायी, नोटबंदी का असर, मुंबई, Demonetisation, Tourism, Impact Of Demonetization, Small Business, Mumbai, Tours And Travels