विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2018

राज ठाकरे का BJP पर हमला, इस वजह से भाजपा को चुनावों में मिली जीत, दोबारा सत्ता में नहीं होगी वापसी

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि EVM के साथ छेड़छाड़ करके भाजपा पिछले चुनावों में जीत कर आई थी. ठाकरे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार 2019 में सत्ता में नहीं लौटेगी.

राज ठाकरे का BJP पर हमला, इस वजह से भाजपा को चुनावों में मिली जीत, दोबारा सत्ता में नहीं होगी वापसी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे.
औरंगाबाद: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ करके भाजपा पिछले चुनावों में जीत कर आई थी. ठाकरे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार 2019 में सत्ता में नहीं लौटेगी, क्योंकि यह हर मोर्चे पर वह 'विफल' रही है. मराठवाड़ा की छह दिवसीय यात्रा के पहले दिन संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने पूछा, 'ईवीएम की वजह से भाजपा पिछले चुनावों में जीती. अन्यथा, कैसे किसी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिल सकता था.'

यह भी पढ़ें: राज ठाकरे ने  केंद्र सरकार के खिलाफ दिया नया नारा, कहा- हमें चाहिए ‘मोदी मुक्त भारत’

ठाकरे की इस यात्रा का मकसद मराठवाड़ा में 'मनसे' को मजबूत करना है. पार्टी राज्य में राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है. महाराष्ट्र के 2009 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन इसके बाद 2014 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी हाशिए पर पहुंच गई. ठाकरे ने केंद्र सरकार को देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही पीट पीटकर मार डालने की घटनाओं के लिए भी दोषी ठहराया.

यह भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन के लिए किसान और स्थानीय लोग न दें अपनी जमीन : राज ठाकरे

बता दें कि इससे एक दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की हिमायत करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि इस मुद्दे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए. राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा विभिन्न मोर्चों पर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मंदिर का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (एनईईटी), दुग्ध उत्पादकों के जारी आंदोलन, अरब सागर में छत्रपति शिवाजी के प्रस्तावित स्मारक और बुलेट ट्रेन परियोजना सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की आलोचना भी की.

VIDEO: राज ठाकरे ने कहा, मुंबई में बुलेट ट्रेन की एक भी ईंट नहीं रखने देंगे


ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए लेकिन इस मुद्दे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जाना गलत है. बीते चार साल में मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया है जिसे वह विकास कार्य के रूप में दिखा सके.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com