भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)...
- उद्धव ने राष्ट्रपति चुनाव में स्वतंत्र रुख रखने की बात कही है.
- सामना में कहा गया, शाह 18 जून को ठाकरे से मुलाकात करेंगे.
- महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल (गुरुवार) से तीन दिन के दौरे पर महाराष्ट्र जाएंगे, जहां उनके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की संभावना है. उद्धव ने राष्ट्रपति चुनाव में स्वतंत्र रुख रखने की बात कही है.
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमें शिवसेना के वोट मिलने की उम्मीद हैं'. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी एक ऐसे उम्मीदवार के खिलाफ वोट करना नहीं चाहेगी, जिसके अगला राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना है.
शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि शाह 18 जून को ठाकरे से मुलाकात करेंगे.
महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं हैं. शिवसेना का राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ वोट देने का इतिहास रहा है.
शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी चुनाव में स्वतंत्र रुख अपना सकती है. शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम का प्रस्ताव दिया था. हालांकि भागवत ने इस पर अनिच्छा जताई थी जबकि भाजपा में भी इस प्रस्ताव पर खास उत्साह नहीं देखा गया.
शाह का कल शिवाजी पार्क में शिवाजी, भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को पुष्पांजलि अपर्ति करने का भी कार्यक्रम है.
पार्टी ने एक बयान में कहा कि बाद में शाह मुख्यमंत्री के आवास पर राज्य मंत्रियों के साथ बैठक से पहले निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा भाजपा के सांसदों, विधायकों, प्रदेश कार्यालय पदाधिकारियों, जिला और मंडल प्रमुखों से मुलाकात करेंगे. वह पार्टी के सभी सांसदों से भी मुलाकात करेंगे.
वह 17 जून को राज्य की कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और बाद में पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
पार्टी के बयान के अनुसार, अपने दौरे के आखिरी दिन शाह मुंबई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष कार्य विस्तारक योजना की बैठक करेंगे तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं