- मुंबई में ट्रैफिक सिपाही के अपहरण की कोशिश
- कार में बैठे युवकों ने की यह कोशिश
- मुंबई के छेड़ा नगर की घटना
मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. इस खबर के बाद शहर में हड़कंप का माहौल है. मुंबई के छेड़ा नगर में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही के अपहरण की कोशिश की गई है. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह की है. छेड़ा नगर में जब एक कार बीच सड़क पर खड़ी थी, तभी ट्रैफिक सिपाही ने कार में बैठे युवकों से गाड़ी हटाने के लिए कहा. लेकिन युवकों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया.
मुंबई के डोंगरी इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरी, 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका
बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा गाड़ी हटाने से मना करने के बाद सिपाही ने उस पर दवाब डालने के लिए कार में बैठ गया. जिसके बाद कार में बैठे युवकों ने गाड़ी दौड़ा दी और सिपाही को साथ लेकर भाग खड़े हुए. पुलिस को इस बात की सूचना मिलते ही तिलक नगर के पास गाड़ी रोकी गई और तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया.
मुंबई के मेयर की गाड़ी 'नो पार्किंग जोन' में पाई गई, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
मुंबई : घाटकोपर में फुटपाथ पर नवविवाहित महिला की हत्या, दो दिनों में दूसरी घटना
पुलिस युवकों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में लगी हुई है.
VIDEO: मुंबई में ऑनर किलिंग का मामला, बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं