विज्ञापन

अमरावती सेक्स स्कैंडल: 18 वीडियो-39 फोटो बरामद, क्या अयान गैंग से जुड़े थे 6 पुलिसकर्मी?

Amravati Sex Scandal: महाराष्‍ट्र के अमरावती कांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 6 पुलिसकर्मी जांच के दायरे में हैं.

अमरावती सेक्स स्कैंडल: 18 वीडियो-39 फोटो बरामद, क्या अयान गैंग से जुड़े थे 6 पुलिसकर्मी?
अमरावती सेक्स स्कैंडल पर एनडीटीवी से बात करते ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद.
Shubham Bayskar
  • अमरावती के परतवाड़ा इलाके में सेक्स स्कैंडल में पुलिसकर्मियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
  • मुख्य आरोपी अयान खान सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाता था
  • पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Amravati Sex Scandal: महाराष्‍ट्र को शर्मसार कर देने वाले अमरावती सेक्स स्कैंडल में गुरुवार को कई खुलासे हुए हैं, ज‍िनकी जानकारी अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने एनडीटीवी से बातचीत में दी है. अमरावती ज‍िले के परतवाड़ा से सामने आए इस पूरे मामले में केवल कई कोच‍िंग संस्‍थानों बल्कि पुल‍िसकर्मियों की संद‍िग्‍ध भूम‍िका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. छह पुलिसकर्मियों को हेडक्वार्टर अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क, ब्लैकमेलिंग एंगल की जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों के संपर्क में आता था. पुलिस कोचिंग संस्थानों की भूमिका की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है. वहीं ब्लैकमेलिंग के एंगल को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 6 महीनों से इस तरह की गतिविधियों में शामिल था, जबकि इससे पहले भी ऐसे अपराध हुए हैं या नहीं, इसकी जांच जारी है.

8 आरोपी गिरफ्तार, फ्लैट उपलब्ध कराने वाला भी पकड़ा गया

मामले में अयान खान मुख्य आरोपी है, जबकि अन्य आरोपी वीडियो वायरल करने में शामिल बताए गए हैं. फ्लैट उपलब्ध कराने वाला आरोपी मानव सुगंदे, जो वर्धा से पढ़ाई के लिए परतवाड़ा आया था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एक आरोपी ने फ्लैट देकर वारदात में मदद की थी. 6 आरोपी वीडियो वायरल करने में शामिल रहे. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट जब्त किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. अब तक कुल 18 अश्लील वीडियो और 39 आपत्तिजनक फोटो बरामद किए जा चुके हैं.

पीड़ितों की पहचान, लेकिन शिकायत नहीं

पुलिस के मुताबिक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. यही वजह है कि जांच एजेंसियों के सामने यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब अल्पसंख्यक आयोग और महिला एवं बाल कल्याण समिति ने भी हस्तक्षेप किया है. प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली, इसके बाद टीम परतवाड़ा थाने पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की.

सूत्रों के अनुसार, समिति पीड़ित लड़कियों को सामने लाकर शिकायत दर्ज कराने के प्रयास में जुटी है, लेकिन अब तक कोई भी पीड़ित आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है. पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें, ताकि मामले की सच्चाई जल्द सामने आ सके.
(शुभम बैसकर की र‍िपोर्ट)

ये भी पढ़ेंअमरावती सेक्स स्कैंडल: कोचिंग गर्ल्स को खास जगह लाकर गंदे VIDEO बनाता था अयान, बदले में दोस्त को क्या देता?

ये भी पढ़ें-  IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग

ये भी पढ़ेंअमरावती परतवाडा कांड में SIT गठित, 350 अश्लील VIDEO बनाकर नाबाल‍िगों को ब्लैकमेल करता था अयाज

ये भी पढ़ें180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो... आरोपी अयान के घर पर चला बुलडोजर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com