- मुंबई में हॉर्न बजाने को लेकर बवाल
- 70 साल के बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या
- इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए
मुंबई (Mumbai) के चेम्बूर इलाके के तिलक नगर में गुरुवार को हॉर्न बजाने को लेकर हुई मारपीट के दौरान 70 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना गुरुवार दोपहर की है. पुलिस ने बताया कि दीपक चावड़िया औ उसका भाई मनोज मोटरसाइिकल से काम पर जाने के लिए तैयार था. उन्होंने बताया कि इसी दौरान संदीप पारचा और उसके पिता पाल सिंह (70) ने कथित रूप से हॉर्न बजाने के लिए उन्हें गाली दी.
माता-पिता के साथ सो रही 9 महीने की बच्ची के साथ रेप, अपराधी को दो महीने के भीतर मिली मौत की सजा
उन्होंने बताया कि इस पर दीपक और मनोज के साथ उनकी बहस हो गयी जिसे सुनने के बाद दीपक और मनोज के पिता मनोहर (70) उनकी बहन पूजा ने दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप ने उन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया.
उन्होंने बताया कि मनोहर ने अस्पताल मे दम तोड़ दिया जबकि दीपक, मनेाज और पूजा घायल हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
VIDEO: राजस्थान के अलवर में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं