विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

मुंबई में आग लगने की घटनाएं क्या लापरवाही की नतीजा, पिछले एक साल में हो चुके हैं ये 6 हादसे

ऐसा लगता है कि आग लगने की घटनाएं अब मुंबई में आम हो गई हैं. पिछले एक साल में हो 6 घटनाएं हो चुकी हैं. फिलहाल इस घटना में सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है.

मुंबई में आग लगने की घटनाएं क्या लापरवाही की नतीजा, पिछले एक साल में हो चुके हैं ये 6 हादसे
मुंबई में कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग की तस्वीरें
मुंबई: मुंबई में गुरुवार रात कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग के बाद से एक बात साफ हो गई है कि प्रशासन आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर नही हैं. आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए वैसे तो कई नियम बनाए गए हैं लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं दिखाई देता है. इस घटना के बाद भी कई तरह की लापरवाही सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि जिस रेस्ट्रोरेंट में घटना हुई है वहां भी आग बुझाने के उपकरण मौजूद नहीं थे. ऐसा लगता है कि आग लगने की घटनाएं अब मुंबई में आम हो गई हैं. पिछले एक साल में हो 6 घटनाएं हो चुकी हैं. फिलहाल इस घटना में सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है.
 

मुंबई कमला मिल्स कपाउंड : 'आग ने कुछ ही पलों में चपेट में ले लिया, मुझे नहीं पता था कि मैं बच पाउंगी', 10 बड़ी बातें
 

पिछले एक साल में यह हुए है बड़े हादसे
29 दिसंबर :
गुरुवार रात को यह घटना कमला मिल्स मिल्स कंपाउंड में हुई है. जिसमें 15 लोगों की मौत हुई है. 
25 दिसंबर : दक्षिणी मुंबई के वाल्केश्वर इलाके में एक 32 मंजिला इमारत में आग लगी.
17 सितंबर : नवीं मुंबई में तुर्भी में एक इमारत में आग 
25 जुलाई : घाटकोपर की एक इमारत में आग लगने से 7 की मौत
11 जुलाई : मुकेश अंबानी के घर अंटालिया में भी आग लग चुकी है.
25 अप्रैल : मुंबई फोर्ट इलाके में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में आग लगी.

वीडियो : अब तक हो चुकी है 14 की मौत


सीएम दिए हैं जांच के कड़े आदेश
सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि उन्होंने बीएमएस के कमिश्नर को घटना की जांच के  लिए आदेश हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि मोजेज बिस्ट्रो रेस्ट्रोरेंट के मालिक के खिलाफ गैरइदातन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com