विज्ञापन

Video: धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, उत्साहित युवाओं ने हुड़दंग किया तो पुलिस ने भांजी लाठी, वीडियो वायरल

Ujjain News: माताजी मेले में लगी स्टेज पर दिन में कथा की जा रही थी और रात में उसी स्टेज पर अश्लील डांस किया जा रहा था. ऐसा पहली बार नहीं है, कई साल से लगातार ऐसा ही होता आ रहा है. 27 मार्च की रात अश्लील डांस देखकर कुछ युवकों ने उत्साह में आकर हुड़दंग शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें शांत कराया.

Video: धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, उत्साहित युवाओं ने हुड़दंग किया तो पुलिस ने भांजी लाठी, वीडियो वायरल

Ujjain Mela Dance Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन में माताजी के मेले में महिला डांसरों के अश्लील डांस के दौरान पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी. हुआ यह कि डांस देखकर कुछ युवक अधिक उत्साहित हो गए और उन्होंने हुड़दंग शुरू कर दिया. महौल बिगड़ते देख पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी. 2 दिन पहले हुई इस घटना के वीडियो रविवार को सामने आए, जिसके बाद वे वायरल हो गए.  

जानकारी के अनुसार, उज्जैन से करीब 45 किमी दूर माकड़ौन क्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्माणी माता मंदिर पर नवरात्रि को मेला लगता हैं. 19 से 28 मार्च तक मेले के दौरान मंदिर के पीछे स्टेज पर रोजाना रात में डांस प्रोग्राम भी हो रहा था. इस दौरान डांसर जमकर ठुमके लगा रही थी. 

27 मार्च को युवकों ने किया हंगामा 

रोजाना की तरह 27 मार्च की रात भी महिला डांसर स्टेज पर नाच रही थीं, इस दौरान उनका  अश्लील डांस देखकर कुछ युवकों ने उत्साह में आकर हंगामा शुरू कर दिया. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद एसआई मंशाराम चौधरी और उनकी टीम ने लाठी भांज दी, जिसके बाद युवक शांत हुए. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिए जिनके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा हो गया. 

दिन में कथा रात में डांस 

बताया गया कि माताजी मेले में लगी स्टेज पर दिन में कथा की जा रही थी और रात में उसी स्टेज पर अश्लील डांस किया जा रहा था. ऐसा पहली बार नहीं है, कई साल से लगातार ऐसा ही होता आ रहा है. इस कारण अधिकारी भी कुछ नहीं कह रहे हैं. माकड़ौन टीआई पीएस राजपूत कहा कि मामले को लेकर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. युवकों को शांत कराने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया था.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com