विज्ञापन

NDTV की खबर का असर: पत्नी की तलाश के नाम पर गोवा ट्रिप कराने वाले दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

Missing Woman Case: सतना में गुमशुदा महिला की तलाश के नाम पर पति को गोवा ले जाकर खर्च कराने के आरोप में NDTV की खबर के बाद दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच. पढ़िए पूरी खबर.

NDTV की खबर का असर: पत्नी की तलाश के नाम पर गोवा ट्रिप कराने वाले दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच
पत्नी की तलाश के नाम पर गोवा ट्रिप, दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

Missing Woman Case Satna: सतना में एक चौंकाने वाले मामले में एनडीटीवी की खबर के बाद पुलिस विभाग को कार्रवाई करनी पड़ी है. गुमशुदा महिला की तलाश के नाम पर पीड़ित पति को गोवा ले जाकर लाखों रुपये खर्च कराने के आरोप में दो प्रधान आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है. मामला सामने आने और मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की. विभागीय स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी गई है और आगे कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं.

गुमशुदा महिला की तलाश में गोवा ले जाने का आरोप

पूरा मामला सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा है. यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक निरंजन मेहरा और प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक गुमशुदा महिला की तलाश के नाम पर उसके पति पर अनावश्यक दबाव बनाया. आरोप के अनुसार, दोनों प्रधान आरक्षकों ने महिला की लोकेशन गोवा में होने का दावा करते हुए पीड़ित पति को गोवा ले जाकर खोजबीन कराने की बात कही.

Missing Woman Case Satna: पत्नी की तलाश के नाम पर गोवा ट्रिप, दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

Missing Woman Case Satna: पत्नी की तलाश के नाम पर गोवा ट्रिप, दो प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

पीड़ित से कराए गए करीब 65 हजार रुपए खर्च

पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी की तलाश के नाम पर उससे करीब 65 हजार रुपये खर्च कराए गए. गोवा ले जाने, रहने और अन्य खर्चों का पूरा बोझ उसी पर डाला गया, लेकिन इसके बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिला. इतना ही नहीं, पीड़ित से दूसरी बार भी गोवा जाने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई.

सीएम हेल्पलाइन और मीडिया में उठा मामला

थक-हारकर पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. इसके बाद मामला मीडिया तक पहुंचा और NDTV द्वारा इसे प्रमुखता से प्रसारित किया गया. खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए.

एनडीटीवी की खबर के बाद हरकत में आया विभाग

मामला तूल पकड़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और सिविल लाइन थाना में पदस्थ दोनों प्रधान आरक्षकों निरंजन मेहरा और रंजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया.

जांच शुरू, आगे कड़ी कार्रवाई के संकेत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभाग का दावा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें : लापता पत्नी की तलाश में MP पुलिस ने की गोवा ट्रिप; ट्रेन टिकट और खाने पर फाड़ा 65 हजार का बिल, पति ने की शिकायत

यह भी पढ़ें : 108 एंबुलेंस पर बकरी चोरी का आरोप, नाराज़ ग्रामीणों ने लगाया जाम, सतना में दो घंटे ठप रहा यातायात

यह भी पढ़ें : हनीमून मर्डर केस: सोनम की जमानत पर मेघालय सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, 12 मई को होगी अगली सुनवाई

यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसा: जबलपुर कोर्ट का सख्त आदेश, 2 दिन में FIR दर्ज कर रिपोर्ट पेश करें, पुलिस को लगाई फटकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com