विज्ञापन

MP के भेरूंदा से PMGSY-IV और PM-JANMAN का राष्ट्रीय शुभारंभ; 18 हजार 907 करोड़ से ग्रामीण कनेक्टिविटी की सौगात

PMGSY-IV Launch: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूरे, भेरूंदा से PMGSY-IV का शुभारंभ. शिवराज सिंह चौहान MP को 2,117 किमी सड़कें व 18,907 करोड़ रु. आवंटन की बड़ी सौगात देंगे. पढ़िए पूरी खबर.

MP के भेरूंदा से PMGSY-IV और PM-JANMAN का राष्ट्रीय शुभारंभ; 18 हजार 907 करोड़ से ग्रामीण कनेक्टिविटी की सौगात
PMGSY के 25 साल: भेरूंदा से PMGSY IV का शुभारंभ, MP को 2,117 किमी सड़कों की बड़ी सौगात

PMGSY-IV Launch Shivraj Singh Chouhan: ग्रामीण भारत की विकास यात्रा में 10 मई एक ऐतिहासिक पड़ाव बनने जा रहा है. मध्य प्रदेश के भेरूंदा (जिला सीहोर) से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के 25 वर्ष पूर्ण होने का रजत जयंती समारोह आयोजित होगा, जिसमें PMGSY-IV का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जाएगा. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होने वाला यह आयोजन ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा. समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे. इस अवसर पर मध्य प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की मंजूरी मिलेगी, जिससे सैकड़ों बसावटें पक्की और बारहमासी सड़कों से जुड़ेंगी. यह आयोजन केवल योजना का विस्तार नहीं, बल्कि गांव-गरीब तक विकास को पहुंचाने के संकल्प का उत्सव है.

PMGSY के 25 साल, ग्रामीण भारत के लिए रजत जयंती

PMGSY की 25 वर्षों की यात्रा ने गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार से जोड़ा. रजत जयंती समारोह इस परिवर्तन की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को रेखांकित करेगा.

PMGSY-IV और PM-JANMAN का राष्ट्रीय शुभारंभ

भेरूंदा से PMGSY-IV की शुरुआत होगी, जो तकनीक-संचालित, टिकाऊ और बारहमासी सड़कों पर केंद्रित है. साथ ही PM-JANMAN के तहत पिछड़ी बसावटों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा.

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को 2,117 किमी लंबी 973 सड़कों और 987 बसावटों के लिए स्वीकृति पत्र सौंपेंगे. PM-JANMAN के अंतर्गत 384 किमी की सड़क परियोजनाओं से 168 बसावटों को लाभ मिलेगा.

18,907 करोड़ रुपये का राष्ट्रीय आवंटन

वर्ष 2026-27 के लिए PMGSY हेतु 18,907 करोड़ रुपये के सांकेतिक आवंटन की घोषणा होगी, जिसमें से 830 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के लिए निर्धारित हैं.

गांव की सड़क, विकास की रीढ़ : शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश है कि गांव की सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि समृद्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की डगर है. PMGSY के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित यह रजत जयंती समारोह और PMGSY-IV का शुभारंभ आने वाले वर्षों में ग्रामीण भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला निर्णायक कदम सिद्ध होगा.

यह भी पढ़ें : PMGSY: सात साल बाद साकार हुआ सड़क का सपना, बड़े पहाड़ को काटकर ऐसे बनाई गई सड़क

यह भी पढ़ें : केन‑बेतवा विस्थापन विवाद फिर गरमाया; पन्ना SP ऑफिस पर धरना प्रदर्शन, जानिए किस विरोध में हो रहा आंदोलन

यह भी पढ़ें : भोपाल मेट्रो पर बवाल; कब्रिस्तान के नीचे अंडरग्राउंड लाइन का विरोध, वक्फ तक पहुंच मामला

यह भी पढ़ें : अदाणी समूह के निवेश से गुना बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र, 10 मई को सीमेंट प्लांट का शिलान्यास

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार पटेल
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, PMGSY 25 Years, PMGSY IV Launch, Shivraj Singh Chouhan, PM Janman Yojana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com