विज्ञापन

MP Weather Update Today: एमपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी; देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 35 जिलों में बारिश का अलर्ट और 19 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की. रीवा, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सागर समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है.

MP Weather Update Today: एमपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी; देखें लिस्ट
  • मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होकर 35 जिलों में बारिश और 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.
  • छतरपुर, पन्ना, सतना, जबलपुर, सिवनी समेत 19 जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव की संभावना जताई गई है.
  • सीधी, सिंगरौली, भोपाल, इंदौर, देवास जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि 19 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है. खास तौर पर महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है. जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें छतरपुर (खजुराहो), पन्ना, सतना (चित्रकूट), मैहर, रीवा, मऊगंज, नरसिंहपुर, जबलपुर (भेड़ाघाट), सिवनी, बालाघाट, मंडला (कान्हा), डिंडोरी, कटनी, उमरिया (बांधवगढ़), छिंदवाड़ा, पांढुर्णा (पेंच), सागर, दमोह और रायसेन शामिल हैं. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति भी बन सकती है.

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने सीधी, सिंगरौली, शहडोल (बाणसागर डैम), अनूपपुर (अमरकंटक), विदिशा (उदयगिरि), भोपाल (बैरागढ़), निवाड़ी (ओरछा), टीकमगढ़, भिंड, दतिया, देवास, इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम (पचमढ़ी), हरदा और बैतूल जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

लगातार बारिश और मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं, जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, वहां यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

अगले 24 घंटों में मौसम पर रहेगी नजर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा गतिविधियां बनी रह सकती हैं. कुछ जिलों में बारिश का असर अधिक रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. विभाग लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर नए अपडेट जारी किए जाएंगे.

बारिश के चलते बढ़ी लोगों की चिंता

अगस्त महीने में लगातार बदल रहे मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. एक तरफ बारिश से किसानों को राहत मिल रही है, तो दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी बनी है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Weather Update Today, Madhya Pradesh Rain Alert, Heavy Rainfall Warning Delhi, IMD Weather Forecast MP, Madhya Pradesh Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com