16 Dead in Dhar Crash: 8 Members of One Family Cremated Together in Nayapura Village: मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है. गुरुवार 30 अप्रैल को मृतकों को अंतिम विदाई दी गई, इस दौरान हर आंख नम नजर आई. नयापुरा गांव में एक साथ 8 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, इनमें से अधिकांश लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. एक ही चिता पर जब इन्हें मुखाग्नि दी गई तो परजिनों की चीख-पुकार ने हर किसी को झकझोर दिया. इस हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है, कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले. नयापुरा गांव के अलावा, सेमरिपुरा गांव में भी चार महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया.
केंद्रीय मंत्री परिवार से मिलने पहुंची
इस दर्दनाक हादसे के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने परिवार को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान दी जाएगी.

Massive Funeral in Nayapura: Entire Village Mourns as 8 Bodies of a Single Family Set on Fire
इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
धार जिले के तीरला थाना क्षेत्र के चिकलिया फाटा के पास हुए इस हादसे के बाद इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में सड़क इंजीनियरिंग से जुड़ी लापरवाही सामने आई है. बताया गया कि जिस मोड़ पर यह हादसा हुआ, वहां न तो संकेतक बोर्ड था और न ही स्टॉप सिग्नल, जिससे वाहन चालक भ्रमित हो गया. हादसे की सबसे बड़ी वजह यही मानी जा रही है. डीआईजी मनोज कुमार ने कहा- इस संबंध में NHAI को पत्र लिखकर सुधार कराया जाएगा.
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा ?
बुधवार रात करीब 8:30 बजे चिकलिया गांव के पास करीब 50 मजदूरों से भरे पिकअप वाहन की स्कॉर्पियो से आमने-सामने से टक्कर हो गई थी. टक्कर के बाद पिकअप कई बार पलटा. हादसे में कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देर रात तक 16 मौतों की पुष्टि की गई. हादसे में घायल 13 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बाकी अन्य मजदूरों को हल्की चोटें भी आई हैं.
मृतकों के पिरवार को कितना मुआवजा मिलेगा?
दर्दनाक हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव ने दुख जातया. साथ ही दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों की मदद का भी ऐलान किया. पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख की राशि और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने की बात कही. वहीं, सीएम यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने के निर्देश दिए. साथ ही, सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा.
MP Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 12 की मौत, PM-CM ने जताया दुख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं