विज्ञापन

Magician Is Compromised; भोपाल तक पहुंचा कांग्रेस का पोस्टर वार, राहुल गांधी के बयान को लेकर मचा सियासी घमासान

Magician Is Compromised: भोपाल में लगे “16 = ? Magician is compromised” पोस्टरों से सियासी विवाद. राहुल गांधी के संसद बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी तेज. पढ़िए पूरी खबर.

Magician Is Compromised; भोपाल तक पहुंचा कांग्रेस का पोस्टर वार, राहुल गांधी के बयान को लेकर मचा सियासी घमासान
भोपाल में पोस्टर वार, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी–कांग्रेस आमने‑सामने

Magician Is Compromised: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. शहर के अलग‑अलग इलाकों में लगे विवादित पोस्टरों ने सियासी पोस्टर वार को हवा दे दी है. इन पोस्टरों में लिखा गया है “16 = ? Magician is compromised.” बताया जा रहा है कि यह पंक्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में दिए गए एक बयान से जुड़ी है, जो उन्होंने महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान कही थी. पोस्टरों के सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने‑सामने आ गई हैं और दोनों दल एक‑दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं.

शहर में जगह‑जगह लगे पोस्टर

भोपाल के प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में दिखाई दे रहे इन पोस्टरों ने आम लोगों का ध्यान भी खींचा है. पोस्टरों में लिखे गए शब्दों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि यह पोस्टर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही वैचारिक लड़ाई का नया अध्याय हैं.

राहुल गांधी के बयान से जोड़ा जा रहा पोस्टर

सूत्रों के मुताबिक पोस्टर में लिखी पंक्ति का संबंध कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान से है, जो उन्होंने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान दिया था. उस समय उनके बयान को लेकर पहले भी सियासी विवाद खड़ा हो चुका है. अब उसी संदर्भ को आधार बनाकर भोपाल में पोस्टर लगाए जाने की बात कही जा रही है, जिससे मामला और गर्मा गया है.

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

इस पूरे मामले पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. पार्टी का आरोप है कि महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कांग्रेस का रवैया महिला विरोधी रहा है. बीजेपी प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केशवानी ने कहा कि“प्रधानमंत्री ने नारी सशक्तिकरण की बात की, लेकिन कांग्रेस ने आधी आबादी के साथ कुठाराघात किया है. यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.”

कांग्रेस का पलटवार, भाजपा पर लगाए आरोप

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पोस्टर लगाने का उद्देश्य प्रधानमंत्री को आईना दिखाना है. पार्टी का दावा है कि सच्चे सवाल उठाने से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है. कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधर ने कहा कि “पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल पूछे गए हैं. कांग्रेस का मानना है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं और समझौते की राजनीति करते हैं.”

सियासत गरम, बहस जारी

फिलहाल पोस्टर वार ने भोपाल की राजनीति को गरमा दिया है. एक ओर भाजपा इसे कांग्रेस की सोच से जोड़ रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे सवाल पूछने का अधिकार बता रही है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि दोनों दल अपने‑अपने आरोपों पर डटे हुए हैं. राजधानी में शुरू हुआ यह पोस्टर वार एक बार फिर दिखा रहा है कि चुनावी माहौल से पहले बयान और प्रतीकों की राजनीति किस तरह सियासी बहस को तेज कर देती है.

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे के कथित फर्जी पत्र पर सियासी घमासान, MP कांग्रेस IT सेल के कार्यकर्ताओं की हिरासत ने बढ़ाया विवाद

यह भी पढ़ें : किसानों को भटकना न पड़े; गेहूं उपार्जन को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वर व स्लॉट बुकिंग पर ये कहा

यह भी पढ़ें : प्रेमिका को भगाने आया युवक पकड़ा गया, भीड़ ने खंभे से बांधकर की पिटाई, सतना में देर रात मच गया हंगामा

यह भी पढ़ें : ग्वालियर के सीसीटीवी में दिखे नकाबपोश, चप्पल से खुला राज; पांच घंटे में सुलझी 10 तोला लूट की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com