विज्ञापन

MP News: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, जानें- फिर क्या हुआ ?

Madhya Pradesh news: दूल्हा सजधज कर स्टेज पर पहुंच चुका था और सभी लोग उस पल का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, खुशियों भरे माहौल में अचानक उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी. यह घटना 27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है. (छिंदवाड़ा से शाश्वत शर्मा की रिपोर्ट)

MP News: मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, जानें- फिर क्या हुआ ?
दुल्हन ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी.
Shashwat sharma

Chhindwara News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने न केवल बारातियों को हैरान कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर गांव में एक शादी समारोह उस समय लड़ाई के अखाड़े में तब्दील हो गया, जब दुल्हन ने सात फेरे लेने से ठीक पहले कुछ ऐसा किया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. 

दरअसल, दूल्हा सजधज कर स्टेज पर पहुंच चुका था और सभी लोग उस पल का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, खुशियों भरे माहौल में अचानक उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन ने दूल्हे की जगह अपने प्रेमी को वरमाला पहना दी. यह घटना 27 और 28 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है. 

वरमाला के समय पलटा पूरा घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि परासिया से बड़े उत्साह के साथ बारात मुजावर गांव पहुंची थी. बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया. मेहमानों के लिए लजीज पकवान परोसे जा रहे थे और चारों तरफ हंसी खुशी का माहौल था. इस बीच दुल्हन को सखियों के साथ मंच पर लाया गया, लेकिन जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, तो दुल्हन ने सामने खड़े दूल्हे को नजरअंदाज करते हुए पंडाल में मौजूद अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी. इतना ही नहीं, वह सबके सामने अपने प्रेमी से लिपट गई. इस अचानक हुए उलटफेर से वहां मौजूद रिश्तेदार और मेहमान दंग रह गए.

मारपीट, हंगामा और बारात की वापसी

दुल्हन की इस हरकत के बाद शादी का जश्न पल भर में विवाद में बदल गया. गुस्से में आए दुल्हन के परिजनों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाल दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और मारपीट की स्थिति बनी रही. घटना से आहत और अपमानित महसूस कर रहे दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. नतीजतन, जिस बारात को दुल्हन लेकर लौटना था, वह बिना शादी किए ही खाली हाथ वापस लौट गई.

यह भी पढ़ें- कुरकुरे के बहाने उड़ाए सोने के गहने; ग्वालियर में बुजुर्ग महिला से ठगी, दान का लालच देकर ऐसे फंसाया


इस पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को उमरेठ थाने में दर्ज कराई गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती और उस युवक के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे. बताया जा रहा है कि परिवार के दबाव में आकर युवती शादी के लिए तैयार तो हो गई थी, लेकिन उसने ऐन वक्त पर अपने दिल की बात सुनी और यह कदम उठा लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Dhar Accident: एक साथ जली परिवार के 8 सदस्यों की चिता, बिलख पड़े लोग, 16 मौतों की जिम्मेदार सड़क इंजीनियरिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com