विज्ञापन

DIG बनते ही 'खलनायक हूं मैं...' गाने पर नाचे IPS असित यादव, पुलिसवालों के कंधों पर किया जबरदस्त डांस

भिंड के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस असित यादव का विदाई पार्टी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डीआईजी पद पर पदोन्नति के बाद आयोजित कार्यक्रम में वे ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए.

DIG बनते ही 'खलनायक हूं मैं...' गाने पर नाचे IPS असित यादव, पुलिसवालों के कंधों पर किया जबरदस्त डांस

DIG Asit Yadav Dance Video: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. भिंड के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस असित यादव की विदाई पार्टी का यह वीडियो है, जिसमें वे फिल्मी गीत ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं...' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह नजारा विदाई के दौरान का है, लेकिन इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

दरअसल, दो दिन पहले जारी हुई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची के बाद असित यादव को भिंड से ग्वालियर रेंज का डीआईजी बनाया गया है. नई जिम्मेदारी संभालने से पहले भिंड में उनकी विदाई के लिए एक अनौपचारिक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे.

‘खलनायक' गाने पर थिरके IPS अधिकारी

विदाई समारोह के दौरान जब फिल्मी गीत ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं' बजा, तो आईपीएस असित यादव खुद को रोक नहीं पाए. वे मंच पर डांस करते हुए नजर आए और कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया. वीडियो में असित यादव पूरे जोश और मस्ती के साथ झूमते दिख रहे हैं.

पुलिस स्टाफ भी रहा मौजूद

इस विदाई पार्टी में शहर के अलग-अलग थानों के टीआई, पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय का स्टाफ शामिल था. माहौल पूरी तरह अनौपचारिक था और सभी लोग इसे एक यादगार पल के तौर पर एंजॉय करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कार्यक्रम के बाद जैसे ही इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वह तेजी से वायरल हो गया. लोग वीडियो को देखकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोग इसे विदाई के मौके पर स्वाभाविक खुशी का इजहार बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे एक वरिष्ठ अधिकारी की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं असित यादव

यह पहली बार नहीं है जब आईपीएस असित यादव चर्चा में आए हों. इससे पहले भी भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान वे कई बार सख्त कार्रवाई और विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. अब यह विदाई वीडियो भी उनके नाम के साथ नई बहस को जन्म दे रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com