विज्ञापन

पुलिस के पहरे में भी नकल! लहार कॉलेज के बाहर गाइड से पेपर हल करता छात्र कैमरे में कैद

Paper leak in madhya Pradesh: वायरल वीडियो में दो छात्र कॉलेज के बाहर बैठकर बेफिक्र होकर आराम से गाइड से ओएमआर शीट पर प्रश्न हल करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला बीएससी थर्ड ईयर के फाउंडेशन पेपर के दौरान का है.

पुलिस के पहरे में भी नकल! लहार कॉलेज के बाहर गाइड से पेपर हल करता छात्र कैमरे में कैद
पुलिस के पहरे में भी नकल! लहार कॉलेज के बाहर गाइड से पेपर हल करता छात्र कैमरे में कैद
Dilip Soni

Paper Leak: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) जिले के लहार स्थित सरकारी कॉलेज एक बार फिर नकल के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने यहां की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में दो छात्र कॉलेज के बाहर बैठकर बेफिक्र होकर आराम से गाइड से ओएमआर शीट पर प्रश्न हल करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला बीएससी थर्ड ईयर के फाउंडेशन पेपर के दौरान का है.

वीडियो में जीपीएस लोकेशन भी दिखाई दे रही है, जिससे यह दावा और मजबूत हो रहा है कि मामला उसी स्थान का है. ऐसे में ये बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब परीक्षा केंद्र परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात था, तब इस तरह की गतिविधि कैसे हो रही थी. यह घटना न केवल परीक्षा की निष्पक्षता, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.

कॉलेज के प्राचार्य ने वायरल वीडियो को किया खारिज

वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद सिंह दौहरे ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है. उनका कहना है कि वीडियो में दिख रही ओएमआर शीट कॉलेज की ओर से जारी ही नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि वे खुद परीक्षा के दौरान मौजूद थे और इस तरह की कोई घटना कॉलेज में नहीं हुई. उनके अनुसार कोई भी व्यक्ति कहीं भी इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल कर सकता है.

पुलिस में शिकायत दर्ज

प्राचार्य ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लीड कॉलेज, जीवाजी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों, एडी और एसडीएम लहार को पत्र भेजकर जांच की मांग की है. साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी जा रही है, ताकि वीडियो की सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें- MP Board Result 2026: सरकारी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन; CM मोहन का नारी वंदन, बेटियों की कामयाबी ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि यह कॉलेज पहले भी नकल के मामलों को लेकर विवादों में रहा है. एक साल पहले भी यहां छात्रों को खुलेआम गाइड से नकल करते हुए पकड़ा गया था. बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने कॉलेज की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें- UCC पर कमेटी गठन के फैसले पर गरमाई सियासत, भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com