Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कारगिल योद्धा हरिदास देपुरिया (रिटायर्ड सूबेदार) ने रोते हुए एसपी डॉ. असित यादव के पैर पकड़ लिए. उन्होंने कहा कि 35 बार थाने जा चुका हैं. कई बार एसडीओपी और आपसे (एसपी) मिल चुका हूं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका. उन्होंने एसपी से हाथ जोड़कर कहा कि इंसाफ नहीं मिल रहा तो जीकर क्या करेंगे. इसके बाद एसपी ने पीड़ित रिटायर्ड सूबेदार से 15 दिन का समय मांगा.
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम भिंड जिले में एक साल पहले हुई डकैती और हत्या की वारदात से जुड़ा है. रिटायर्ड सूबेदार हरिदास देपुरिया के यहां हुई इस वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कारगिल युद्ध लड़ चुके रिटायर्ड सूबेदार हरिदास देपुरिया बुधवार15 अप्रैल को परिवार, रिश्तेदारों और पूर्व सैनिक संगठन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई. नारेबाजी सुनकर एसपी डॉ. असित यादव अपने दफ्तर से बाहर आए और पीड़ित रिटायर्ड सूबेदार से बात की. एसपी को देखकर हरिदास भावुक हो गए और रोते हुए उनके पैर पकड़ लिए. अपना दर्द बताते हुए उन्होंने कहा-करीब 20 साल तक देश की सेवा की, लेकिन आज उन्हें अपने ही घर में न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.

रिटायर्ड सूबेदार हरिदास देपुरिया हाथ जोड़कर लगाई न्याय की गुहार.
एसपी ने मांगा 15 दिन का समय

पत्नी की तस्वीर के साथ कारगिल योद्धा हरिदास देपुरिया.
11 तोले सोने के कड़े के लिए महिला मित्र ने रची लूट की साजिश, डॉक्टर बोले- आलिया खुद को बताती थी सचिव
जानिए, क्या है पूरा मामला?
15 अप्रैल 2025 की रात भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में रहने वाली 62 वर्षीय सुशीला देवी की हत्या कर दी गई थी. वह अपने पति रिटायर्ड सूबेदार हरिदास देपुरिया के साथ रहती थीं. जबकि उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं और बहू-बच्चे भिंड शहर में निवास करते हैं.
घटना वाली रात सुशीला देवी छत पर चारपाई पर सो रही थीं. इस दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुसे और उन्होंने नीचे कमरे में सो रहे रिटायर्ड सैनिक के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी. इसके बाद बदमाश छत पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ दिया, आवाज सुनकर सुशीला देवी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी. मौत के बाद बदमाशों ने बक्से तोड़कर सोना-चांदी, नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए. पीड़ित के अनुसार, बदमाश साढ़े चार लाख रुपये नगद, 32 तोला सोना और करीब ढाई किलो चांदी ले गए थे. बुधवार 15 अप्रैल 2026 को इस मामले को पूरा एक साल यानी 365 दिन हो गए, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है.
VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं