विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2016

अंबेडकर की मूर्ति संबंधी टिप्‍पणी को लेकर आजम खां के खिलाफ अदालत में याचिका दायर

अंबेडकर की मूर्ति संबंधी टिप्‍पणी को लेकर आजम खां के खिलाफ अदालत में याचिका दायर
आजम खां का फाइल फोटो...
मऊ (उत्‍तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में एक स्थानीय वकील ने उनके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है.

अधिवक्ता जितेन्द्र गोयल ने कल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह की अदालत में याचिका दायर की. अदालत ने सुनवाई की तारीख सात नवंबर तय की है.

गोयल ने बताया कि छह सितंबर को एक राष्ट्रीय दैनिक में छपी खबर कहा गया था कि आजम ने अपने भाषण में कहा है कि अंबेडकर की मूर्ति जहां खड़ी होती है, वह जगह तो कब्जा होती है, लेकिन जहां तक उनकी उंगली इशारा करती है, वहां तक की जमीन भी कब्जा हो जाती है.

गोयल ने कहा कि इस खबर को पढकर वह आहत हुए और इसलिए अदालत में आजम के खिलाफ याचिका दायर की.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आजम खां, उत्तर प्रदेश, अंबेडकर की मूर्ति, Azam Khan, Uttar Pradesh (UP), Ambedkar Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com