विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2016

उत्तर प्रदेश के मेरठ में परिवार के पांच सदस्यों सहित करोबारी ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में परिवार के पांच सदस्यों सहित करोबारी ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना टीपी नगर इलाके में शुक्रवार को एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने परिवार के पांच सदस्यों के साथ खुदकुशी कर ली.

कारोबारी ने जहर खाकर खुदकुशी की जबकि उसके परिवार के शेष सदस्यों ने फांसी लगा कर खुदकुशी की है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गई.

पुलिस घटना की जांच में जुटी है. मौके से मिले तीन सुसाइड नोटों के आधार पर पुलिस घटना को खुदकुशी का मामला बता रही है. सुसाइड नोट में कहा गया है कि वह कारोबार में भारी नुकसान होने के कारण मौत को गले लगा रहे हैं.

एसएसपी जे रविन्दर गौड ने घटना की जानकारी देते हुए मृतकों के नाम मोहन अरोड़ा (65) उनकी पत्नी कृष्णा अरोड़ा (62), पुत्र विनीत अरोड़ा (40), पूजा अरोड़ा (38) अभिषेक (21) बताए हैं. एसएसपी के अनुसार मौके से मोहन अरोड़ा, विनीत अरोड़ा और पूजा अरोड़ा के हाथ के लिखे तीन सुसाइड नोट मिले हैं.

एसएसपी के अनुसार घटना का पता आज सुबह तब लगा जब व्यापारी का मुनीम सुबह कारोबारी के घर पहुंचा. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी प्रयास करने के बाद भी जब अंदर से कोई दरवाजा खोलने नहीं आया तो मुनीम ने अनहोनी की आशंका से आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी. पुलिस घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुसी तो मोहन अरोड़ा का शव एक तरफ फर्श पर पड़ा मिला. परिवार के शेष सदस्यों का शव फांसी पर लटका मिला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मेरठ, उत्तर प्रदेश अपराध, कारोबारी की आत्महत्या, मोहन अरोड़ा, Meerut, Crime Uttar Pradesh, Suicide Of Businessman, Mohan Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com