विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2016

शिवपाल यादव ने सपा जिलाध्यक्षों से कहा, 'अखिलेश यादव फिर होंगे मुख्यमंत्री'...

शिवपाल यादव ने सपा जिलाध्यक्षों से कहा, 'अखिलेश यादव फिर होंगे मुख्यमंत्री'...
शिवपाल यादव का फाइल फोटो...
  • अखिलेश ही अगले सीएम होंगे, यह बात स्टाम्प पर लिखकर देने को तैयार : शिवपाल
  • सपा मुख्यालय में आयोजित जिलाध्यक्षों के सम्मेलन में उन्‍होंने यह घोषणा की
  • शिवपाल ने कहा कि पता नहीं, लोग क्यों बेकार की बातें कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर लंबे समय से चल रही रार पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि 'अखिलेश यादव ही अगली बार भी मुख्यमंत्री होंगे. मैं तो यह बात स्टाम्प पर लिखकर देने के लिए तैयार हूं.' सपा मुख्यालय में आयोजित जिलाध्यक्षों के सम्मेलन में शिवपाल ने यह घोषणा की. उन्होंने 5 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने की हिदायत भी दी.

शिवपाल ने बैठक के दौरान कहा कि पता नहीं, लोग क्यों बेकार की बातें कर रहे हैं. अखिलेश ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे.

उन्होंने कहा, 'मैं तो इस बात को स्टाम्प पर लिखकर देने के लिए तैयार हूं. पार्टी के पास बहुमत आने पर अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे. कुछ लोग बेकार की बात कर रहे हैं और पार्टी का भविष्य भी तय कर रहे हैं'.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों से कहा, 'यदि किसी को दिक्कत हो तो मैं ही अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा. अब किसी भी नेता को मुख्यमंत्री या फिर नेताजी को किसी भी बात के लिए परेशान करने की जरूरत नहीं है'.

उन्होंने बैठक में मौजूद सभी जिलाध्यक्षों को पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही मिशन 2017 में जोरदार तैयारी से जुटने का निर्देश दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, यादव परिवार, Uttar Pradesh (UP), Shivpal Yadav, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Yadav Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com