विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2018

तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार अवसरवादी, 2019 में एनडीए का बिहार में खाता भी नहीं खुल पाएगा

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 में राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाएगा. 

Also Read in
तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार अवसरवादी, 2019 में एनडीए का बिहार में खाता भी नहीं खुल पाएगा
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और उन्हें अवसरवादी बताया.
नई दिल्ली:

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 2019 में राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार में एक और दल मुकेश साहनी की वीआईपी महागठबंधन में शामिल हो रहा है. यह दिखाता है कि महागठबंधन की ताकत बढ़ रही है. भाजपा नीत राजग लोकसभा चुनावों में यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाएगा'. यह पूछने पर कि महागठबंधन सीट बंटवारे की घोषणा कब करेगा तो यादव ने कहा, ‘हम साथ बैठेंगे और मुद्दे पर आराम से निर्णय करेंगे कि कौन पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री को ‘सर्वाधिक अवसरवादी व्यक्ति' बताया, जिन्होंने राजग से हाथ मिला लिया.

उपेंद्र कुशवाहा राम विलास पासवान से बोले- भाईसाहब.. मौसम पहचान कर अच्छा किया, नहीं खुलेगा खाता 


इससे पहले यादव ने ट्वीट किया था कि बिहार में पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने और 22 वर्तमान सांसद होने के बावजूद पार्टी नीतीश कुमार को बराबर सीट देने पर राजी हो गई जिनके पास केवल दो सीटें थीं. राजद नेता ने कहा कि अब आप राजग की मजबूरियों को समझ सकते हैं. राजग के साथ 17 वर्षों का गठबंधन खत्म करते हुए जदयू 2014 के लोकसभा चुनावों में अकेले लड़ी थी. खराब प्रदर्शन के बाद इसने राजद के साथ ‘महागठबंधन' किया था और 2015 के विधानसभा चुनावों में गठबंधन को अच्छी जीत हासिल हुई थी. आपको बता दें कि इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीट बंटवारे के बाद तंज कसा था. उन्होंने कई ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली. समझौते के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में छह लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट आई है. जिस पर ट्वीट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-पासवान जी ने राज्यसभा में अपनी सीट सुरक्षित कर ली..…! मौसम को पहचान कर अच्छा किया भाई साहब आपने.....! आखिर लोकसभा चुनाव में एनडीए का खाता जो नहीं खुलने वाला है...!  (इनपुट- भाषा)

VIDEO: इंडिया 9 बजेः बिहार में विपक्ष के महागठबंधन में जुड़ी एक और पार्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDA, Bihar NDA, Tejashwi Yadav, 2019 Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com