विज्ञापन
This Article is From May 28, 2019

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बड़ा झटका, TMC के 2 विधायक सहित 50 पार्षद BJP में शामिल

ममता सरकार (Mamata Banerjee) को बड़ा झटका लगा है. TMC के 2 विधायक और 50 पार्षद BJP में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा CPM का भी एक विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुआ है.

Also Read in
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बड़ा झटका, TMC के 2 विधायक सहित 50 पार्षद BJP में शामिल
BJP में शामिल हुए टीएमसी के 2 विधायक सहित कई पार्षद.
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका
  • पार्टी के 2 विधायक सहित कई पार्षद बीजेपी में शामिल
  • BJP ज्वाइन करने वाले विधायकों में मुकुल रॉय का बेटा भी शामिल
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार (Mamata Banerjee) को बड़ा झटका लगा है. TMC के 2 विधायक और 50 पार्षद BJP में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा CPM का भी एक विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुआ है. बीजेपी ज्वाइन करने वाले विधायकों में भाजपा नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं. तीनों विधायकों को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. उन्होंने कहा कि टीएमसी के कई और काउंसलर आगे भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. बता दें, पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 18 सीटें जीती हैं, वहीं टीएमसी को 22 और कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी की टीएमसी के 40 विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं और वे चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर बीजपुर से विधायक शुभ्रांशु रॉय, विष्णुपुर से विधायक तुषारकांत भट्टाचार्य और हेमताबाद से विधायक देवेंद्र रॉय सहित 50 से ज्यादा पार्षदों का  स्वागत किया.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरीके से पश्‍च‍िम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए उसी तरीके से यहां सात चरणों में लोगों को पार्टी में शामिल करवाएंगे. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं और कभी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कैलााश विजयवर्गीय ने कहा कि आज उसका पहला चरण है. उन्‍होंने कहा कि ममता जी की तानाशाही से तंग आकर सभी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. 3 विधायक और 29 पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुकुल रॉय ने कहा कि हमलोग बंगाल में संघर्ष करेंगे.

BJP ज्वाइन करने के लिए दिल्ली आए TMC के 20 पार्षद, कहा- ममता से नाराजगी नहीं, लेकिन...

वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन के पुनर्गठन के मकसद से तृणमूल कांग्रेस अपने नाराज नेताओं से संपर्क साध रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, 'हम ऐसा नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं, जो कुछ कारणों से निष्क्रिय हो गए हैं. हम हर किसी को पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं.' कोलकाता के महापौर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम ने रविवार को शहर के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी से मुलाकात की, जिन्होंने सक्रिय राजनीति से विश्राम ले लिया है.

पश्चिम बंगाल CM पद से ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश को BJP ने बताया नाटक

उन्होंने चटर्जी से पार्टी में लौटने और संगठन की जिम्मेदारी देखने को कहा है. हालांकि चटर्जी ने इस बाबत कोई भी वादा नहीं किया है. तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने नाराज नेताओं से मुलाकात की है और उनसे ''गलतफहमियों'' को भूलाकर पार्टी में वापस आने का आग्रह किया है. इसी बीच इस तरह की खबरें मिल रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC, BJP, Mamata Banarjee, TMC MLAs, Mukul Roy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com