विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2019

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सभी सांसदों के काटे टिकट, पर कर्नाटक में सभी उतारेगी मैदान में- सूत्र

चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी छत्तीसगढ़ में मौजूदा सभी सांसदों का टिकट काटने के अलावा कर्नाटक के सभी मौजूदा सासंदों को इस बार टिकट देने की तैयारी कर रही है.

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सभी सांसदों के काटे टिकट, पर कर्नाटक में सभी उतारेगी मैदान में- सूत्र
कर्नाटक में सभी सांसदों को दोबारा उतारने की तैयारी में बीजेपी
नई दिल्ली:

चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी छत्तीसगढ़ में मौजूदा सभी सांसदों का टिकट काटने के अलावा कर्नाटक के सभी मौजूदा सासंदों को इस बार टिकट देने की तैयारी कर रही है. बीजेपी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के सभी सांसदों को इस बार भी टिकट देने की तैयारी में है. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को उनकी सीट बैंगलुरू दक्षिण से टिकट दिया जा सकता है. कांग्रेस से आए विधायक उमेश जाधव मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ गुलबर्गा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं मांड्या सीट पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है इससे पहले निर्दलीय चुनाव लड़ रही फ़िल्म स्टार अम्बरीश की पत्नी सुमनलता को समर्थन देने पर भी विचार किया जा रहा था. 

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- जिसकी चोरी पकड़ी गई वो चौकीदार है या चोर

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख और पार्टी महासचिव अनिल जैन (Anil Jain) ने कहा था कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा. दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (CEC) के बाद अनिल जैन ने यह जानकारी दी थी. बताया जा रहा है कि हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. केंद्रीय समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए थे. अनिल जैन ने कहा, 'हमने नए उम्मीदवारों और नए उत्साह के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय किया है.' भाजपा को पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था.

बॉलीवुड एक्टर का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर निशाना, लिखा- देश को जरूरत थी राजीव गांधी की तरह...

दरअसल बीजेपी ने फैसला किया है कि पार्टी सभी सांसदों के रिपोर्टकार्ड को देखने के बाद ही फैसला करेगी कि उन्हें दोबारा टिकट दिया जाना है या नहीं. इसके अलावा कुछ गठबंधनों के चलते भी सीनियर नेताओं का टिकट कट रहा है. 

Video: 24 और 26 मार्च को देश भर में 500 सभाएं करेगी बीजेपी  

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoksabhaPolls2019, Elections 2019, Karnatak BJP Candidate List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com