विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को केरल में पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे और इसके तहत 14 मार्च को कोझीकोड में कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी 14 मार्च को एक के बाद एक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत त्रिशूर के त्रिप्रयार में ‘मछुआरों की संसद' से होगी. बाद में गांधी हवाई मार्ग से कन्नूर जाएंगे जहां वह हवाई अड्डे पर युवा कांग्रेस नेता सुहैब के परिवार से मिलेंगे जिसकी कथित रूप से हत्या कर दी गई थी. गांधी कासरगोड रवाना होंगे जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं कृपेश और सरतलाल के परिवारों से मिलेंगे जिनकी हाल में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा हत्या कर दी गई थी. उसके बाद कोझीकोड रवाना हो जाएंगे जहां वह जनमहा रैली में शामिल होंगे. इस रैली में उत्तर केरल के छह जिलों से हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग (Election Commision) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये गुरुवार को राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक दिल्ली में होगी. आयोग की ओर से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में चुनाव के दौरान कालाधन और अन्य अवैध सामग्री के वितरण पर निगरानी के लिये तैनात अधिकारी भी हिस्सा लेंगे. बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे. इसमें चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा सहित आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, LokSabhaPolls2019, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com