विज्ञापन
This Article is From May 25, 2019

मां हीराबेन से मिलने रविवार को गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, काशी का भी करेंगे दौरा

Election Results 2019: लोकसभा चुनावों में मिली शानदार सफलता के बाद बीजेपी में उत्साह है. इस मौके पर पीएम मोदी (Narendra Modi) अपनी मां हीराबेन से मुलाकात करने जा रहे हैं.

Also Read in
मां हीराबेन से मिलने रविवार को गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, काशी का भी करेंगे दौरा
मां हीराबेन के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • मां हीराबेन से मुलाकात करने गुजरात जाएंगे पीएम मोदी
  • शानदार जीत के बाद काशी की जनता का भी करेंगे धन्यवाद
  • कहा- मैं काशी के लोगों को नमन करता हूं. उनकी सेवा के लिए तत्पर
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2019) में मिली शानदार सफलता के बाद बीजेपी में उत्साह है. इस मौके पर पीएम मोदी (Narendra Modi) अपनी मां हीराबेन से मुलाकात करने जा रहे हैं. पीएम ने ट्वीट करके बताया, 'कल शाम को मां का आशीर्वाद लेने के लिए गुजरात जाऊंगा. उसके बाद काशी के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया, उसका धन्यवाद देने के लिए मैं वहां भी जाऊंगा.' गौरतलब है कि पीएम ने काशी से करीब 4.8 लाख वोटों से जीत हासिल की है. पीएम मोदी का यह ट्वीट उस वक्त आया है जब कांग्रेस में हार का मंथन करने के लिए चर्चा हो रही है. 23 मई को जब चुनाव नतीजे घोषित हुए थे तब पीएम ने ट्वीट किया था, 'काशी के लोग अद्भुत हैं, जब मैं नामांकन करने के लिए काशी गया था तो उन्होंने विश्वास से कहा था कि वह मेरे बिना पूरे कैंपेन को व्यवस्थित करेंगे और उन्होंने केवल मेरे एक बार आने के बाद भी ऐसा किया. मैं काशी के लोगों को नमन करता हूं. मैं उनकी सेवा के लिए तत्पर हूं.' 

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी संसदीय दल की बैठक में आज चुना जाएगा नरेंद्र मोदी को नेता

लोकसभा चुनावों में एनडीए ने 350 से ज्यादा सीटें पाई हैं. पीएम मोदी हर बार खास मौकों पर अपनी मां हीराबेन से मुलाकात करते हैं. 23 मई को अहमदाबाद में पोलिंग बूथ पर जाने से पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के साथ 20 मिनट बिताए थे. उनकी मां पंकज मोदी और उनके परिवार के साथ रहती हैं. पंकज मोदी, पीएम मोदी के भाई हैं.  

Video: लोकसभा चुनाव में एनडीए की धमाकेदार जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Results 2019, Narendra Modi, Heeraben
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com