विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2019

बिहार NDA ने उम्मीदवारों का किया ऐलान: शत्रुघ्न सिन्हा की सीट से लड़ेंगे रवि शंकर प्रसाद, जानें- कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव

Bihar Nda Candidate Lis: बिहार में जदयू, भाजपा और लोजपा तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) को शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की जगह टिकट

बिहार NDA ने उम्मीदवारों का किया ऐलान: शत्रुघ्न सिन्हा की सीट से लड़ेंगे रवि शंकर प्रसाद, जानें- कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव
Bihar Nda Candidate List 2019
पटना:

Bihar Nda Candidate List: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए बिहार में एनडीए (Bihar NDA) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. ऐलान पटना में भाजपा (BJP) दफ्तर में किया गया. इस दौरान जदयू (JDU), भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी भी मौजूद हैं. भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने एनडीए (NDA) लिस्ट जारी करते हुए कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए (NDA) पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है, हमारे एनडीए (NDA) के  भाजपा, जनता दल यूनाइडेट और लोजपा के उम्मीदवारों की सूची हैं. हम तीनों दलों के नेता जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति, लोजपा विधायक दल के नेता राजू तिवारी. 

लोकसभा क्षेत्र के अनुसार सूची देखिए.

वाल्मीकिनगर-वैद्यनाथ प्रसाद महतो(जदयू)
पश्चिमी चंपारण- संजय जायसवाल(भाजपा) 
पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह(भाजपा)
शिवहर-रमा देवी(भाजपा)
सीतामढ़ी- डॉ. वरुण कुमार(जदयू) 
मधुबनी-अशोक कुमार यादव(भाजपा)
सुपोल- दिनेश्वर(जदयू)
अररिया- प्रदीप सिंह(भाजपा)
किशनगंज- महमूद अशरफ(जदयू)
कटिहार-दुलार चंद गोस्वामी(जदयू) 
पुरनिया-संतोष कुमार कुशवाहा(जदयू)
मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव(जदयू)
दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर(भाजपा) 
मुजफ्फरपुर-अजय निषाद(बीजेपी) 
वैशाली- वीणा देवी(लोजपा)
गोपालगंज-डॉ. आलोक कुमार सुमन(जदयू)
सीवान-कविता सिंह(जदयू) 
महरागंज-जनार्दन(भाजपा)
सारण-राजीव प्रताप रुड़ी(भाजपा)
हाजीपुर-पशुपति कुमार पारस(लोजपा)
उजियारपुर-नित्यानंद राय(भाजपा)
समस्तीपुर-रामचंद्र पासवान(लोजपा) 
बेगूसराय-गिरिराज सिंह(भाजपा)
खगड़िया-लोजपा के खाते में गई है (उम्मीदवार की घोषणा बाकी है)
भागलपुर-अजय कुमार मंडल(जदयू)
बांका-गिरिधारी यादव(जदयू)
राजीव रंजन सिंह(जदयू)
नालंदा-कौशलेंद्र कुमार(जदयू)
पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद(बीजेपी) 
पाटलिपुत्र- राम कृपाल यादव(बीजेपी) 
आरा-राजकुमार सिंह(बीजेपी)
बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे(बीजेपी)
सासाराम-छेदी पासवान(बीजेपी)
काराकाट- महाबली सिंह(जदयू) 
जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी(जदयू)
गया- विजय कुमार मांझी(जदयू)
नवादा- चंदन कुमार(लोजपा)
जमुई- चिराग कुमार पासवान (लोजपा)

gu2lfut

वहीं दूसरी ओर बिहार महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) में सीटों बंटवारा हो गया. बिहार में राजद (RJD) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, कांग्रेस (Congress) को 9 सीटें दी गई है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी RLSP को 5, जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी 'हम' पार्टी को 3 और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की वीआईपी (VIP) को 3 सीटें दी गई हैं.

सीटों के बंटवारे के अलावा गठबंधन ने पहले चरण की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. पहले दौर के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की गई. 11 अप्रैल को  चार सीटों पर होने वाले पहले चरण के चुनाव में गया से जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) (हम), औरंगाबाद से उपेंद्र राय (हम), नवादा से विभा देवी (RJD) और जमुई से भूदेव चौधरी (RLSP) चुनाव लड़ेंगे.

बिहार में 40 सीटें, 7 चरणों मतदान:-
11 अप्रैल: जमुई औरंगाबाद, गया, नवादा,
18 अप्रैल: बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
23 अप्रैल: खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा,
29 अप्रैल: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई: मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर, सीतामढ़ी,
12 मई: पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर
19 मई: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद
 

VIDEO- लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
बिहार NDA ने उम्मीदवारों का किया ऐलान: शत्रुघ्न सिन्हा की सीट से लड़ेंगे रवि शंकर प्रसाद, जानें- कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Next Article
Elections 2019: तेजस्वी यादव नहीं डाल पाए वोट तो BJP ने कसा तंज, फिर RJD ने बताई ये वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;