- मनीष सिसोदिया और गोपाल राय सहित कई नेता रैली में शामिल हुए
- पश्चिम दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी रैली में शामिल हुए
- गोपाल राय ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने नामांकन दाखिल किया.
बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित आप के सैकड़ों कार्यकर्ता नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए. आगामी 12 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. आम आदमी पार्टी ने अपने सात प्रत्याशी दिल्ली के चुनावी रण में उतारे हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पार्टी का दावा है कि लगभग 6 महीने से आप के सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरे दम-खम के साथ लगे हुए हैं. आप ने अपने तय प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की. गुरुवार को आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय मुख्य रूप से शामिल हुए.
अब कांग्रेस का दरवाजा नहीं खटखटाएगी 'आप', गठबंधन के नहीं अब कोई आसार
रैली के दौरान जगह-जगह जनता को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने जनता से झाड़ू को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पिछली बार दिल्ली की जनता ने जिन लोगों को वोट दिया था, उन्होंने केवल वादे किए, पांच साल केवल सत्ता की मलाई खाई. पांच साल के कार्यकाल में भाजपा के एक भी सांसद ने दिल्ली की जनता के हित में एक भी काम नहीं किया.

रैली में शामिल पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की जनता से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था. जनता ने भाजपा के सातों सांसदों को जिताकर संसद में भेजा. पांच साल बीत गए परंतु किसी भी सांसद ने संसद के अंदर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग नहीं की. इस बार आम आदमी पार्टी के लोगों को जिताकर संसद में भेजो, दो साल के अंदर दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे.
VIDEO : देश के लोगों को ईवीएम पर भरोसा नहीं : केजरीवाल
नामांकन रैली शहजादा बाग शास्त्री नगर से शुरू होकर इंद्रलोक, कन्हैया नगर, प्रेमबाड़ी पुल, सिटी पार्क होटल, शालीमार बाग नहर से होते हुए जहांगीर पुरी जाकर समाप्त हुई. रैली में लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विधानसभा क्षेत्रों के विधायक नरेश बाल्यान, महेंद्र यादव, जरनैल सिंह, राजेश ऋषि, जगदीप सिंह एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत भी शामिल हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं