Yoga Expert: योगा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से फायदेमंद साबित होती है. एक ऐसा ही बेहद फायदेमंद योगासन है वीरभद्रासन. वीरभद्रासन (Veerbhadrasana) में वीर का अर्थ है योद्धा और भद्रासन का मतलब है पोश्चर. वीरभद्रासन को वॉरियर पोज (Warrior Pose) भी कहा जाता है. इस आसन को करने का तरीका एनडीटीवी इंडिया के फिट इंडिया एपिसोड में सौम्या शिवांगी चौहान ने बताया है. इस आसन के अलग-अलग वैरिएशंस हैं और इसे करने पर शरीर को अलग-अलग कई फायदे मिलते हैं. ऐसे में आप भी जान लीजिए कि किस तरह वीरभद्रासन किया जा सकता है और इसके क्या फायदे हैं.
चेहरा देखकर बीमारी का लग सकता है पता, डॉक्टर ने बताया इन 5 संकेतों को पहचानें किस तरह
वीरभद्रासन कैसे करते हैं | How To Do Veerbhadrasana
वीभद्रासन करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, अब अपने कंधों को रोल करें यानी हल्का घुमाएं. इसके बाद दोनों हाथों को फैलाएं और दाएं पैर को खोलकर और फैलाकर खड़े हो जाएं. गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ते हुए सीधे पैर को हल्का झुकाएंगे और दृष्टि को सीधे हाथ की तरफ रखेंगे. घुटना सपाट एड़ी के बराबर होना चाहिए उससे आगे नहीं जाना चाहिए. इस पोज को होल्ड करते हुए 5 गहरी सांसे लें और फिर दूसरे पैर से प्रक्रिया को दोहराकर 5 गहरी सांसें लें और छोड़ें. सांस को नाक से लें मुंह से नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- वीरभद्रासन करने पर आर्म्स, पैर और लोअर बैक यानी कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है.
- इस आसन को करने पर शरीर का बैलेंस बेहतर होने लगता है.
- वीरभद्रासन करने पर स्टेमिना भी बढ़ने लगता है.
- वीरभद्रासन करने पर फ्रोजन शॉल्डर (Frozen Shoulder) की दिक्कत कम हो सकती है.
- स्ट्रेस को कम करने के लिए और मूड बेहतर करने के लिए भी वीरभद्रासन किया जा सकता है.
- वीरभद्रासन करने पर मन को शांति मिलती है और इस आसन से मानसिक तौर पर व्यक्ति को फायदे मिलते हैं.
- दस्त होने पर वीरभद्रासन ना करने की सलाह दी जाती है.
- आर्थराइटिस में इस आसन को करते हुए खासा सावधानी बरतना जरूरी है.
- वीरभद्रासन करते हुए शरीर का बैलेंस मेंटेन करें और अपनी आंखों को स्थिर रखें.
- अगर आप पहली बार वीरभद्रासन कर रहे हैं तो ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर दीवार का सहारा ले सकते हैं.
- इस आसन को रोजाना करने पर स्टेबिलिटी आती है और स्ट्रेंथ बढ़ने लगती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं