World Health Day 2025: हर साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इस दिन को साल 1948 में हुई विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के चलते WHO के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की वजह स्वास्थ्य को लेकर विश्वभर में जागरुकता फैलाना है. इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम (World Health Day Theme), 'हेल्दी बिगिनिंग्स, होपफुल फ्यूचर' है. इस दिन को मनाने का मकसद सरकार, सेहत से जुड़े संस्थान और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए साथ लेकर आना है. कहते हैं व्यक्ति अगर स्वस्थ हो तो सबकुछ सही लगता है लेकिन अगर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हों तो हर दूसरी खुशी फीकी लगने लगती है. कई बार लोग जाने-अनजाने ऐसी गलतियां भी कर देते हैं जो उनकी सेहत को खराब करने वाली साबित होती हैं. डॉक्टर क्षितिज सोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि घुटने का दर्द (Knee Pain) होने पर व्यक्ति कौनसी 3 गलतियां करता है जिससे तकलीफ बढ़ सकती है. आप भी जानिए कौनसी हैं ये हेल्थ मिस्टेक्स.
पेट के डॉक्टर ने बताया खाना खाने के बाद वह जरूर चबाते हैं ये हरे बीज, पाचन समेत मिलते हैं कई फायदे
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घुटने के दर्द को बढ़ाती हैं ये 3 गलतियां | 3 Mistakes That Increase Knee Pain
डॉक्टर क्षितिज के अनुसार आपकी रोजमर्रा में की गईं 3 गलतियां घुटने के दर्द को बढ़ा सकती हैं.
बहुत ज्यादा आराम करने की आदतअगर आपको घुटनों में थोड़ी बहुत चोट लगी है और दर्द होता है तो आराम करने पर आपके चोट लगे घुटने के आसपास के टिशूज इरिटेट होने से बचेंगे और हीलिंग प्रोसेस जल्दी शुरू होगा. लेकिन, जरूरत से ज्यादा आराम करने पर घुटने के आसपास की मसल्स कमजोर होने लगती हैं जिसकी वजह से जॉइंट्स पर ज्यादा जोर लगता है और आपको क्रोनिक डिस्फंक्शन की तरफ लेकर जाता है.
बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करनाडॉक्टर का कहना है कि रेस्ट करने का उल्टा है बहुत ज्यादा एक्टिव होना, एक्सरसाइज करना या फिर जिस वजह से आपको चोट लगी है उस एक्टिविटी को और ज्यादा करते रहना. उदाहरण के तौर पर अगर आपको गार्डनिंग के समय घुटने में दर्द हुआ है तो आप कुछ समय के लिए गार्डनिंग अवोइड करें तबतक जबतक कि पूरी तरह दर्द ठीक ना हो जाए या फिर आप डॉक्टर को ना दिखा आएं.
खुद चोट को ट्रीट करना
खुद ही चोट को ट्रीट करने की कोशिश कई बार दर्द बढ़ाने का काम करती है. अगर आपके घुटनों के दर्द का कारण कोई चोट है या फिर कोई क्रोनिक बीमारी है तो आपको मेडिकल अटेंशन लेना जरूरी है. यह सोच लेना कि चोट अपनेआप ठीक हो जाएगी. इससे लोंग टर्म जॉइंट डैमेज हो सकता है. नीपैड्स या वॉकिंग क्रेन आपकी मदद कर सकते हैं लेकिन इन्हें सही तरह से इस्तेमाल ना किया जाए तो यह भी फायदे कि जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं