Stomach Health: संतुलित आहार वो होता है जिसमें सिर्फ प्रोटीन, विटामिन और खनिज ही नहीं होते बल्कि बीज वगैरह भी शामिल किए जाते हैं. बीज सुपरफूड्स की गिनती में आते हैं और सेहत को कई फायदे देते हैं. ऐसे ही हेल्दी सीड्स के बारे में बता रहे हैं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी. डॉ. सेठी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे टिप्स वगैरह शेयर करते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में डॉ. सेठी ने बताया कि खाने के बाद वह सौंफ के दाने (Fennel Seeds) जरूर खाते हैं. चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं हर मील के बाद सौंफ (Saunf) के दाने खाने के क्या फायदे होते हैं और यह सेहत पर क्या-क्या असर करता है.
रोजाना सुबह एक कप पानी के साथ 2-3 लौंग लेने से शरीर पर क्या होता है असर, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाना खाने के बाद सौंफ खाने के फायदे | Benefits Of Eating Fennel Seeds After Every Meal
- डॉक्टर का कहना है कि खाना खाने के बाद सौंफ के बीज चबाना बेहद फायदेमंद होता है. सौंफ के दाने डाइजेस्टिव एंजाइम्स रिलीज करते हैं जो खाना खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग (Bloating) से राहत दिलाने में असरदार होते हैं.
- मुंह की बदबू कम करने में भी इन बीजों का असर नजर आता है. सौंफ का नेचुरल अरोमा होता है जो सांसों में ताजगी भर देता है.
- सौंफ के दानों का अल्कलाइन पीएच एसिडिटी (Acidity) कम करता है. फेनल सीड्स जीआई ट्रैक्ट को सूद करते हैं. इससे हार्टबर्न की दिक्कत भी कम होती है.
- सौंफ के सेवन से पेट की मसल्स रिलैक्स होती हैं. जिन लोगों को पेट में अक्सर दर्द रहता है उन्हें सौंफ के दाने खाने पर फायदा मिलता है.
सौंफ के दाने के और भी हैं फायदे
वजन कम करने में भी सौंफ के दाने फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन दानों का पानी (Fennel Seeds Water) पीने पर शरीर अंदरूनी रूप से डिटॉक्स होता है और गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं. स्किन को भी सौंफ के दानों से फायदा मिलता है. इन दानों के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से एक्ने और पिंपल्स दूर रखते हैं. ब्लड प्रेशर कम करने में भी इन दानों के फायदे नजर आते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं