World Breastfeeding Week: हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है. स्तनपान यानी ब्रेस्टफीडिंग से ना सिर्फ बच्चे बल्कि मां की सेहत भी अच्छी रहती है. बच्चे को जन्म से 2 साल का होने तक मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है. स्तनपान के फायदों और जरूरत के प्रति सभी को जागरूक कराने के लिए ही वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जाता है. स्तनपान (Breastfeed) कराने के दौरान मां के सामने कई मुश्किलें भी आती हैं. कई बार दूध उतना नहीं बनता जितनी बच्चे को आवश्यक्ता होती है और दूध में पोषण की कमी होने पर भी बच्चे की सेहत प्रभावित होती है. ऐसे में यहां खानपान की उन चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिनके सेवन से मां के दूध में वृद्धि हो सकती है और स्तनपान कराना सुचारु हो जाता है. जानिए कौनसे हैं ये फू़्ड्स जिन्हें स्तनपान कराने वाली माएं (Breastfeeding Mothers) अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं.
दादी-नानी का यह उबटन चेहरे पर लाएगा ऐसा निखार कि नुस्खा पूछते नहीं थकेंगे लोग, आप भी सीख लीजिए बनाना
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्तनपान कराने वाली माओं को खाने चाहिए ये फूड्स | Foods Breastfeeding Mothers Should Eat
प्रोटीन से भरपूर चीजेंस्तनपान कराने वाली माएं अपने खानपान में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल कर सकती हैं. प्रोटीन ब्रेस्टमिल्क (Breastmilk) बढ़ाने में मददगार है और बच्चे के वृद्धि और विकास में मुख्य भूमिका निभाता है. अंडे, टोफू, सूखे मेवे, बीज और दालें खाई जा सकती हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियांहरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल और पालक (Spinach) को खाने पर लैक्टेशन बढ़ती है. इससे दूध बढ़ने में इजाफा होता है. इन सब्जियों में फोलेट, कैल्शियम, विटामिन बी-6 और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है.
तिलकैल्शियम से भरपूर तिल को खाने पर दूध बढ़ने लगता है. ब्रेस्टमिल्क बच्चे के लिए कम पड़ने लगा है तो आप तिल खाना शुरू कर सकती हैं. यह बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने में भी असरदार है.
ओट्सब्रेस्टमिल्क प्रोडक्शन में ओट्स खास भूमिका निभाते हैं. ओट्स (Oats) को पकाकार खाने पर लैक्टेशन बढ़ती है. ओट्स के अलावा बार्ली, ब्राउन राइस और गेंहू का सेवन भी अच्छा होता है. इनमें बीटा ग्लूटन होता है जिससे दूध बढ़ने लगता है.
जौजौ या बार्ली का सेवन दूध बढ़ा सकता है. इसमें बीटा ग्लूटन की अत्यधिक मात्रा होती है जो दूध बढ़ाने में सहायक है. जौ का पानी पिया जा सकता है, इसे सूप या सलाद में डाल सकते हैं या इसके आटे की रोटी बनाकर खाना भी अच्छा रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं