Skin Care: स्किन केयर में अक्सर ही उन चीजों को इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है जो त्वचा को निखरा और बेदाग बनाती हैं. वहीं, बाजार में जितने ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलने लगते हैं तो उतना ही लोग प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल पर जोर देते हैं. यहां भी ऐसा ही एक घरेलू उबटन (Ubtan) बनाने का तरीका दिया जा रहा है. इस तरह के उबटन दादी-नानी तक अपने समय में इस्तेमाल किया करती थीं. इस उबटन को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम पर मेकअपलाइफ317 अकाउंट से शेयर किया गया है और इस वीडियो को अबतक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. आप भी आसानी से निखरी त्वचा (Glowing Skin) के लिए इस उबटन को बनाकर लगा सकती हैं.
कब्ज पुरानी हो या फिर नई, रात में इन 5 चीजों को खाने पर अगली सुबह पेट आसानी से हो जाएगा साफ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में बताए अनुसार आपको एक कटोरी में नीम का पाउडर, हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर (Chandan Powder) और चुकुंदर का पाउडर लेना है. अब इसमें गुलाबजल या फिर दूध डालकर पेस्ट बना लें. बस तैयार है आपका उबटन. इस उबटन को आप चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो सकती हैं, स्किन निखर उठेगी.
इस उबटन के फायदों की बात करें तो नीम औषधीय गुणों से भरपूर होती है और फोड़े-फुंसियों और दानों की दिक्कत को दूर करने में असर दिखाती है. हल्दी (Haldi) में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह ना सिर्फ एक्ने दूर करने में मददगार है बल्कि त्वचा को निखारने, नमी देने और एजिंग साइंस कम करने में भी असर दिखाती है.
अब बारी आती है चुकुंदर के पाउडर के फायदों की. चुकुंदर का पाउडर (Beetroot Powder) स्किन पर कमाल का असर दिखाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की दिक्कतें दूर करते हैं और स्किन सेहत को अच्छा रखने में चुकुंदर के एंटी-माइक्रोबियल गुण भी असरदार होते हैं. चंदन की बात करें तो चंदन पुराने समय से इस्तेमाल होता आया है और त्वचा को स्क्रब करने, दाग-धब्बे हटाने (Dark Spots) और टैनिंग कम करने में फायेमंद है.
मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन पर खासतौर से अच्छा असर दिखाती है. इसे स्किन निखरती भी है और स्किन की अच्छी सफाई भी हो जाती है. वहीं, दूध त्वचा को क्लेंज करने के साथ-साथ नमी भी देता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं