Best Oil for Deep Frying: तला-भुना और ऑयली खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, ये बात अधिकतर लोग जानते हैं. हालांकि, हम भारतीय तला-भुना और मसालेदार खाने के बड़े शौकीन होते हैं. खासकर हर भारतीय घर में त्योहार के समय पूरी-कचौड़ी जैसे पकवान जरूर बनाए जाते हैं. ऐसे में सेहत का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अब, अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको 4 ऐसे कुकिंग ऑयल बता रहे हैं, जो डीप फ्राई के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकते हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दरअसल, इन कुकिंग ऑयल के बारे में हार्वर्ड डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बताते हैं, 'डीप फ्राई खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. हालांकि, अगर आप कभी-कभी पूरी-कचौड़ी आदि खाना पसंद करते हैं, तो इसके लिए आप सही कुकिंग ऑयल को चुन सकते हैं. कुछ तेल ऐसे होते हैं, जिसमें खाने बनाने या डीप फ्राई करने से आपकी सेहत को उतना नुकसान नहीं पहुंचता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Acharya Balkrishna ने बताया शुगर कंट्रोल करने का रामबाण उपाय, बस सुबह-शाम खा लें ये चूर्ण
डीप फ्राई के लिए हेल्दी हैं ये 4 कुकिंग ऑयल (Best Oil For Deep Fry)रिफाइंड नारियल तेल (Refined Coconut Oil)
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रिफाइंड नारियल के तेल का. डॉ. सेठी के मुताबिक, इस तेल का स्मोक पॉइंट बहुत हाई होता है. आपको बता दें कि तेल का स्मोक पॉइंट (जिस तापमान पर तेल जलने लगता है) जितना अधिक होगा, उतना ही वह डीप फ्राई के लिए बेहतर होगा. वहीं, रिफाइंड नारियल तेल स्मोक पॉइंट करीब 400°F के पास होता है. ऐसे में ये डीप फ्राई के लिए अच्छा हो सकता है.
रिफाइंड जैतून का तेल (Refined Olive Oil)
ड़ॉ. बताते हैं, रिफाइंड जैतून के तेल में मोनो-अनसैचुरेटेड की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है. इससे अलग इस तेल का स्मोक पॉइंट भी करीब 465 °F तक हाई होता है. ऐसे में आप खाने को डीप फ्राई करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
घी (Ghee)
खाने को डीप फ्राई करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. डॉ. सौरभ सेठी बताते हैं, इसमें मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पाचन के लिए फायदेमंद होता है. इससे अलग घी का स्मोक पॉइंट भी हाई (450 °F) होता है.
एवोकाडो ऑयल (Avocado Oil)
इन सब से अलग डॉ. डीप फ्राई करने के लिए एवोकाडो ऑयल को चुनने की सलाह देते हैं. इसका स्मोक पॉइंट करीब 520 °C तक हाई होता है.
ऐसे में कभी-कभी डीप फ्राई चीजों को बनाने के लिए आप इन 4 तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं