विज्ञापन

लोगों पर अच्छा इंप्रेशन जमाना है? Tara Sutaria के बताए Etiquette Rules करें फॉलो, पर्सनैलिटी भी होगी अच्छी

तारा सुतारिया के अनुसार एटिकेट का मतलब केवल ढेर सारे नियमों को फॉलो करना नहीं है, बल्कि दूसरों के प्रति सम्मान, समझदारी और संवेदनशीलता दिखाना है.

लोगों पर अच्छा इंप्रेशन जमाना है? Tara Sutaria के बताए Etiquette Rules करें फॉलो, पर्सनैलिटी भी होगी अच्छी
तारा सुतारिया के Etiquette Rules
Photo Credit: NDTV

Tara Sutaria Etiquette Rules: लोगों से मिलने-जुलने का तरीका और छोटी-छोटी आदतें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं. अगर आप भी दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ना चाहते हैं, तो सिर्फ अच्छा पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि आपका व्यवहार और शिष्टाचार भी उतना ही जरूरी है. आप बैठते समय अपने पैर कैसे रखते हैं, किसी से बात करते वक्त कितना और कैसे आई कॉन्टैक्ट बनाते हैं, जैसी छोटी-छोटी बातें भी आपके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पर्निया कुरैशी से एटिकेट (Etiquette) की अहमियत को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी एक एटीकेट कोच थीं और उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. तारा के अनुसार, एटिकेट का मतलब केवल ढेर सारे नियमों को फॉलो करना नहीं है, बल्कि दूसरों के प्रति सम्मान, समझदारी और संवेदनशीलता दिखाना है. अगर आप भी अपना अच्छा इंप्रेशन जमाना और पर्सनैलिटी अच्छी बनाना चाहते हैं तो उनके बताए हुए ये  Etiquette Rules फॉलो कर सकते हैं.

बैठने का तरीका

बातचीत के दौरान तारा सुतारिया ने बैठने के तरीके को भी एटिकेट का एक जरूरी हिस्साा बताया. उनके अनुसार, जब आप किसी के सामने बैठते हैं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके पैर सीधे सामने वाले व्यक्ति की ओर न हों. खासकर अगर आपका पैर किसी को छू रहा हो या उसकी तरफ इशारा कर रहा हो, तो इसे बैड मैनर माना जा सकता है. तारा ने कहा कि ये सामने वाले के प्रति असम्मान दिखाता है. उनका मानना है कि बैठने जैसी छोटी-सी बात भी इस बात को दर्शाती है कि आप दूसरों के प्रति कितने सम्मानजनक हैं.

डाइनिंग टेबल पर कोहनी

तारा सुतारिया ने डाइनिंग टेबल पर बैठने के एटिकेट को लेकर भी एक जरूरी बात बताई. उन्होंने कहा कि डाइनिंग टेबल पर बैठते समय अपनी कोहनियों को टेबल पर टिकाकर नहीं रखना चाहिए. भले ही ये बात छोटी लगे, लेकिन इससे आपका बैठने काा तरीका उतना अच्छा नहीं दिखता. तारा के अनुसार, ऐसा करने से खाने-पीने की चीजें गिरने या टेबल पर गंदगी फैलने की संभावना भी बढ़ सकती है. इसलिए खाने के समय सही पोस्चर बनाए रखना अच्छे एटिकेट का हिस्सा माना जाता है.

आई कॉन्टैक्ट

तारा सुतारिया के अनुसार आई कॉन्टैक्ट (Eye Contact) भी अच्छे एटिकेट्स का एक जरूरी हिस्सा है. जब कोई व्यक्ति आपसे बात कर रहा हो, तो उसकी ओर देखकर बातचीत करना ये दिखाता है कि आप उसकी बात ध्यान से सुन रहे हैं और बातचीत में पूरी तरह शामिल हैं. इससे सामने वाले को सम्मान और महत्व मिलने का एहसास होता है.

फिजिकल इंटरेक्शन

तारा सुतारिया ने ये भी बताया कि दूसरों के साथ बाातचीत करते समय आपका रवैया कैसा होना चाहिए. उनके अनुसार, अगर आप किसी से हाथ मिलाते हैं या किसी तरह का टच करते हैं, तो वो न तो बहुत ढीला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा हार्ड. उसमें हल्की मजबूती और कॉन्फिडेंस झलकना चाहिए.

बात करने की टोन

इसके अलावा, उन्होंने आवाज के लहजे को भी अच्छे एटिकेट्स का अहम हिस्सा बताया. तारा का मानना है कि Etiquette सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या करते हैं, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके व्यवहार और बात करने के तरीके से सामने वाला व्यक्ति कैसा महसूस करता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा गुलाबी निखार? घर पर लगाएं कच्चे दूध और चुकंदर के रस का ये फेसपैक, चमक उठेगा फेस

यह भी पढ़ें: खेत से नीलगाय कैसे भगाएं? नीलगाय को भगाने वाली आवाज क्या है, जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tara Sutaria, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com