Relationship Tips: रिलेशनशिप में पार्टनर्स का एक-दूसरे से I Love You कहना जरूर अहम होता है, लेकिन सिर्फ प्यार का इजहार ही किसी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी नहीं है. रिश्ते को लंबे समय तक हेल्दी और खुशहाल बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को भरोसा दिलाना, इमोशनल सपोर्ट देना और ये महसूस कराना भी जरूरी होता है कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं. जब लाइफ में स्ट्रेस, इनसिक्योरिटी या किसी बात को लेकर चिंता हो, तब पार्टनर का साथ और भरोसा रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है. आइए जानते हैं ऐसे 4 कारण जिनकी वजह से रिश्ते में भरोसा दिलाना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है.
पार्टनर होता है इमोशनली सिक्योर
जब भरोसा होता है कि आपका पार्टनर आपकी परवाह करता है, तो रिश्ते में खुद को खुलकर एक्सप्रेस करना बहूत ज्यादा आसान हो जाता है. बिजी दिन में एक छोटा-सा मैसेज भेजना, हाल-चाल पूछना जैसे छोटे-छोटे स्टेप ये एहसास दिलाते हैं कि आप दोनों के लिए ये रिश्ता मायने रखता है.
यह भी पढ़ें: रिश्ते में प्यार है, फिर भी क्यों बढ़ रही है दूरी? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
छोटी बातें बड़ी समस्याएं नहीं बनती
कई बार पार्टनर के मैसेज का देर से जवाब आने या उनका ज्यादा शांत रहना चिंता और गलतफहमी की वजह बन सकता है. ऐसे में अंदाजा लगाने या मन में बेवजह की बातें सोचने के बजाय थोड़ी-सी बातचीत कई समस्याओं को दूर कर सकती है. अगर आप अपने पार्टनर को बता दें कि आप काम में बिजी हैं या आपका दिन थोड़ा मूश्किल रहा है, तो इससे गलतफहमियां पैदा नहीं होतीं और छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों में नहीं बदलतीं.
मुश्किल बातें हो जाती हैं आसान
किसी बात से दुखी होना या किसी बात को लेकर मतभेद होना रिश्तों में काफी ज्यादा आम बात है. लेकिन इन टॉपिक पर खूलकर बात करना कई बार आसान नहीं होता. ऐसे समय में अपने पार्टनर को ये भरोसा दिलाना कि आप समस्या को सूलझाना चाहते हैं, रिश्ता खत्म नहीं करना चाहते, बहुत मायने रखता है. इससे दोनों लोग बिना डर और झिझक के अपने इमोशन्स शेयर कर पाते हैं.
पार्टनर की कोशिशों की करें तारीफ
लंबे समय तक साथ रहने के बाद कई बार रिश्तों में इतना अपनापन आ जाता है कि लोग एक-दूसरे को स्पेशल फील कराना कम कर देते हैं. अपने पार्टनर की कोशिशों की तारीफ करने से उन्हें ये एहसास होता है कि उनकी मेहनत और मौजूदगी आपके लिए मायने रखती है.
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्ता कितना भी पुराना हो, पार्टनर को लेकर न लगाएं ये 3 अनुमान, बिगड़ सकती है रिलेशनशिप
यह भी पढ़ें: ऑफिस में मीठी बातें करने वाला सहकर्मी कहीं आपसे जल तो नहीं रहा? जानिए क्या कहती है स्टडी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं