Vitamin B12 Deficiency: खानपान से पोषक तत्वों की खपत पूरी ना हो तो शरीर में इनकी कमी होने लगती है जिससे कई बीमारियां भी व्यक्ति को घेरने लगती हैं. विटामिन बी12 भी ऐसा ही एक तत्व है जो शरीर को एक्टिव और दुरुस्त बनाए रखने के लिए जरूरी है. विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन और डीएनए सिंथेसिस के साथ-साथ नर्वस सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी जरूरी है. लेकिन, विटामिन बी12 की कमी कमजोरी, स्किन का पीला पड़ना, दिमागी दिक्कतें, हाथ-पैरों में झनझनागट, सांस फूलना और कब्ज जैसी दिक्कतों का कारण भी बन जाती है. ऐसे में यहां खानपान की कुछ शाकाहारी चीजों (Vegetarian Sources) की सूची दी जा रही है जो विटामिन बी12 की कमी पूरी करती है.
लंबे, काले और घने बालों की इच्छा मेथी करेगा पूरी, बस जान लीजिए इसे बालों में लगाने के तरीके
विटामिन बी12 से भरपूर शाकाहारी फूड्स | Vitamin B12 Rich Vegetarian Foods
पालकपालक से शरीर को अच्छीखासी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है. यह सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मददगार है और साथ ही शरीर को इसके सेवन से आयरन और कैल्शियम भी मिलता है. पालक (Spinach) की सब्जी, सूप, स्मूदी या सलाद बनाकर खाया जा सकता है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कम उम्र में ही हिलने लगे हैं दांत, तो कैल्शियम से भरपूर इन 5 चीजों को खाना कर दीजिए शुरू
दहीदही में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इसे सादा भी खाया जा सकता है या फिर अलग-अलग तरह के पकवान बनाकर भी दही का सेवन किया जा सकता है.
चुकुंदरविटामिन बी12 के साथ ही चुकुंदर (Beetroot) में फाइबर, आयरन और पौटेशियम की अच्छी मात्रा होती है. इससे शरीर को तो फायदे मिलते ही हैं साथ ही स्किन भी स्वस्थ रहती है.
मशरूममशरूम की कई वैराइटी हैं जिनसे विटामिन बी12 मिलता है. शिटेक मशरूम खासकर ड्राइड शिटेक मशरूम विटामिन बी12 के अच्छे स्त्रोत होते हैं. मशरूम स्वादिष्ट भी होते हैं और सेहत के लिए अच्छे भी.
दूधविटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए दूध और दूध (Milk) से बनी चीजें डाइट का हिस्सा बनाई जा सकती हैं. इन फूड्स में चीज और पनीर भी शामिल हैं. इनसे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और खनिज भी मिलते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं