Healthy Food: घुटनों में या कहें जोड़ों में दर्द (Joint Pain) कई कारणों से हो सकता है जैसे उम्र का बढ़ना, खानपान में पोषक तत्वों की कमी या फिर गिरने से लगी चोट. अगर आपके शरीर में प्रोटीन या कैल्शियम की कमी है तो ये परेशानी होना लाजिमी ही. इसके अलावा किसी तरह की सूजन या संक्रमण से भी घुटनों में दर्द (Knee Pain) होने लगता है. ये कुछ ऐसे फूड हैं जिन्हें खाने पर आपको घुटनों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है और बार-बार ये दर्द आपको परेशान करना भी छोड़ देगा.
घुटनों का दर्द कम करने वाले फूड | Foods To Reduce Knee Pain
हल्दी और अदरक (Turmeric and Ginger)हल्दी और अदरक को उनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. इन्हें सालों से दर्द में राहत के लिए औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है. अगर घुटनों में सूजन है तो अदरक और हल्दी खाने पर आपको दर्द से राहत मिलेगी. आप हल्दी वाला दूध, खाने में अदरक और हल्दी डालकर या अदरक की बिना दूध वाली चाय बनाकर भी पी सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूध या दूध से बने पदार्थों में कैल्शियम और विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देती है. आप लो फैट दूध, चीज और दही खा सकते हैं.
मेवे (Nuts)विटामिन और प्रोटीन से भरपूर मेवे शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो अंदर से मजबूती देने के साथ ही हमें स्वस्थ रखता है. घुटनों में या पैरों में कहीं भी आपको दर्द की शिकायत नहीं होगी.
पत्तेदार सब्जियां (Leafy Vegetables)ब्रोकोली, केल, पत्ता गोभी, ऐसी पत्तेदार सब्जियां हैं जिन्हें खाने पर आपके शरीर में सूजन पैदा करने वाले एंजाइम्स कम होने लगते हैं. घुटनों में सूजन और संक्रमण को ये सब्जियां कम करती हैं.
फल (Fruits)संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, चेरी आदि ऐसे फल हैं जिनमें लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो घुटनों की सूजन को कम करते हैं. आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
क्यों लोगों ने कम किया एक्सरसाइज रूटीन? यास्मीन कराचीवाला से जानें अपने लिए सही एक्सरसाइज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं