विज्ञापन

काले कपड़े धोने का सही तरीका क्या है? इस तरह धोने से कभी नहीं पड़ेंगे सफेद धब्बे, हमेशा दिखेंगे नए जैसे

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने काले कपड़ों को धोने का सही तरीका बताया है. दिप्ती बताती हैं कि कुछ छोटी-छोटी ट्रिक्स को फॉलो कर आप अपने काले कपड़ों की चमक को हमेशा बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

काले कपड़े धोने का सही तरीका क्या है? इस तरह धोने से कभी नहीं पड़ेंगे सफेद धब्बे, हमेशा दिखेंगे नए जैसे
काले कपड़ों को कैसे धोएं?
(Photo Credit: Freepik)

ब्लैक आउटफिट पहनना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. लेकिन इनके साथ एक परेशानी भी होती है. वो ये कि हम जब भी काले कपड़ों को धोते हैं, इनपर जगह-जगह सफेद धब्बे बन जाते हैं. ऐसे में नई शर्ट या नई पैंट भी पुरानी लगने लगती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने काले कपड़ों को धोने का सही तरीका बताया है. दिप्ती बताती हैं कि कुछ छोटी-छोटी ट्रिक्स को फॉलो कर आप अपने काले कपड़ों की चमक को हमेशा बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

काले कपड़ों को कैसे धोएं?

दिप्ती कपूर बताती हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपके काले कपड़ों पर सफेद-सफेद दाग न पड़ें, तो हमेशा काले कपड़ों को काले कपड़ों के साथ ही धोएं. 

डिटर्जेंट की जगह शैंपू का इस्तेमाल करें

काले कपड़ों को धोने के लिए आप डिटर्जेंट की जगह शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बार डिटर्जेंट कपड़ों से पूरी तरह निकल नहीं पाता है, जिससे कपड़ों पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं. काले कपड़ों में ये ज्यादा नजर आते हैं. ऐसे में आप ब्लैक आउटफिट्स को धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. शैंपू से धोने पर कपड़े साफ भी हो जाते हैं और उनकी चमक भी बनी रहती है.

यह भी देखें- 

एल्यूमिनियम फॉयल आएगी काम 

इन सब से अलग काले कपड़ों को धोने के लिए आप एक और हैक आजमाकर देख सकते हैं. दिप्ती कपूर कहती हैं, जब भी आप काले कपड़े धोएं, एल्यूमिनियम फॉयल की एक बॉल बनाकर उसे कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डाल दें. इससे भी काले कपड़ों पर दाग-धब्बे नहीं पड़ते हैं. 

इस तरह केवल 3 बातों का ध्यान रखकर आप अपने काले कपड़ों की चमक को हमेशा बनाए रख सकते हैं. ऐसे में आप भी इन ट्रिक्स को आजमाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- गर्म खाने से जीभ जल जाए तो तुरंत क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया कैसे जल्दी होगी ठीक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laundry Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com