दिल्ली में रहते हैं और इस वीकेंड कहीं घूमने के साथ कुछ नया और देसी खाने का मन है तो सुंदर नर्सरी पहुंच सकते हैं. यहां सरस फूड फेस्टिवल 2026 लगा है, जहां आपको देश के अलग-अलग राज्यों के गांवों और कस्बों में बनने वाले पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा. खास बात यह है कि यहां बड़े रेस्टोरेंट के बजाय ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए पकवानों के स्टॉल लगा रही हैं. हिमाचल के सिड्डू से लेकर राजस्थान की मावा कचौरी और केरल की मीन करी तक, यहां खाने के शौकीनों के लिए काफी कुछ है.
हिमाचल के सिड्डू और उत्तराखंड के मसाला आलू का लें स्वाद (Saras Food Festival 2026)
बता दें कि पहाड़ों का खाना पसंद है तो हिमाचल प्रदेश के स्टॉल पर जरूर जाएं. यहां रागी समेत तीन तरह के सिड्डू मिल रहे हैं. आटे में अखरोट की भरावन डालकर भाप में पकााया जाने वाला यह पारंपरिक पहाड़ी पकवान चटनी के साथ खाया जाता है. वहीं उत्तराखंड के स्टॉल पर जखिया मसाले वाले आलू और खीरे का रायता भी चख सकते हैं.
नागालैंड की फूलों वाली चाय करेगी हैरान (Nagaland's floral and herbal teas)
इसके अलावा, चाय पीने के शौकीन हैं तो नागालैंड की रोशोल टी जरूर ट्राई करें. फूलों से तैयार होने वाली इस चाय का स्वााद आम चाय से काफी अलग है. सर्दियों की शाम में गर्मागर्म चाय की चुस्की लेते हुए फेस्टिवल घूमने का अपना अलग मजा है.
केरल की मीन करी से लेकर गोवा के प्रॉन समोसे तक (Kerala Style Masala Fish Curry | Goan Prawn Samosas)
सीफूड पसंद करने वालों के लिए भी यहां कई विकल्प हैं. केरल के स्टॉल पर कापा विद मीन करी, टूना फ्राई और मालाबार परोट्टा मिल रहे हैं. वहीं गोवा के प्रॉन समोसे और तेलंगााना की हैदराबादी दम बिरयानी भी चख सकते हैं.
राजस्थान की मावा कचौरी और दाल बाटी भी खास (Rajasthan Mawa Kachori | Dal Bati)
बता दें कि मीठा खाने के शौकीन हैं तो राजस्थान की मावा कचौरी, घेवर और रबड़ी-जलेबी का स्वाद लें. इसके अलावा दााल बाटी चूरमा और प्याज कचौरी भी यहां मौजूद हैं. कर्नाटक का नीर डोसा, जम्मू-कश्मीर का कलाड़ी कुलचा, छत्तीसगढ़ का चिला-फरा और महाराष्ट्र की पूरन पोली भी इस फूड फेस्टिवल का हिस्सा हैं.
कब तक चलेगा सरस फूड फेस्टिवल (Delhi Food Festival)
सरस फूड फेस्टिवल 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक दिल्ली की सुंदर नर्सरी में आयोजित किया जा रहा है. यहां फूड फेस्टिवल में प्रवेश के लिए अलग से टिकट नहीं लगेगा, लेकिन सुंदर नर्सरी का पार्क टिकट लेनाा होगा. भारतीय वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये है. आप जेएलएन स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकते हैं. यहां सिर्फ खाने-पीने का ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हाथों से बने हस्तशिल्प और दूसरे घरेलू सामानों की खरीदारी का मौका भी मिलेगा. यानी इस वीकेंड आप दिल्ली में रहकर ही देश के अलग-अलग रााज्यों के गांवों का जायका और उनकी संस्कृति करीब से जान सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Delhi Trade Fair 2026: कितने की है दिल्ली में लगे ट्रे़ड फेयर की टिकट? जानिए बुकिंग, टाइमिंग समेत सभी जरूरी जानकारी
ये भी पढ़ें- Gurudwara Patthar Sahib: लेह के पास स्थित ये गुरुद्वारा क्यों है खास? जानिए यहां कैसे पहुंचे और इससे जुड़ी मान्यता
ये भी पढ़ें- दिल्ली घूमने निकले हैं तो इस मार्केट को न करें मिस, शॉपिंग और खाने के साथ दिख सकते हैं बॉलीवुड सितारे
ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं