विज्ञापन

दिल्ली घूमने निकले हैं तो इस मार्केट को न करें मिस, शॉपिंग और खाने के साथ दिख सकते हैं बॉलीवुड सितारे

Khan Market Delhi: दिल्ली का खान मार्केट शॉपिंग, कैफे, किताबों और डिजाइनर स्टोर्स के लिए मशहूर है. दुनिया के महंगे रिटेल बाजारों में शामिल इस मार्केट में सेलिब्रिटी भी अक्सर नजर आते हैं. दिल्ली घूमने वालों के लिए यह खास जगह है.

दिल्ली घूमने निकले हैं तो इस मार्केट को न करें मिस, शॉपिंग और खाने के साथ दिख सकते हैं बॉलीवुड सितारे
खान मार्केट क्यों है इतना खास
ndtv

दिल्ली घूमने का प्लान हो और आपको ऐसी जगह जाना हो जहां शॉपिंग, खाने-पीने, किताबों और घूमने का मजा एक साथ मिले. अगर ऐसी जगह जाना है तो खान मार्केट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह बाजार सिर्फ खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कैफे, डिजाइनर दुकानों और सेलिब्रिटी स्पॉटिंग के लिए भी काफी मशहूर है. यहां आपको महंगे ब्रांड्स से लेकर ऐसी छोटी-छोटी दुकानें भी मिल जाएंगी. जहां घंटों घूमने के बाद भी मन नहीं भरता. खास बात यह है कि खान मार्केट को दुनिया के सबसे महंगे रिटेल बाजारों में 24वां स्थान मिला है. ऐसे में अगर आप दिल्ली की लाइफस्टाइल को करीब से देखना चाहते हैं तो इस मार्केट की सैर कर सकते हैं.

खान मार्केट क्यों है इतना खास

दिल्ली का खान मार्केट देश के चर्चित और महंगे बाजारों में गिना जाता है. यहां की गलियों में एक तरफ बड़े डिजाइनर ब्रांड्स के स्टोर हैं तो दूसरी तरफ किताबों की पुरानी दुकानें और कैफे हैं. फैबइंडिया, अनोखी, सौंध, ओगान और तोरानी जैसे ब्रांड्स यहां कपड़ों की खरीदारी के लिए मौजूद हैं. अगर आपको एथनिक कपड़े, डिजाइनर फैशन या कुछ अलग स्टाइल की चीजें पसंद हैं तो यहां घूमना अच्छा अनुभव हो सकता है.

किताबों से लेकर घर सजाने का सामान तक

इसके अलावा, खान मार्केट सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है. किताबें पढ़ने के शौकीनों के लिए बहरिसन्स बुकसेलर्स, फकीर चंद एंड संस और फुल सर्कल जैसी पुरानी और मशहूर दुकानें हैं. वहीं घर को सुंदर बनाने के लिए गुड अर्थ और निकोबार जैसे स्टोर पर होम डेकोर और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें मिलती हैं. यहां घूमते हुए आपको कई ऐसी दुकाानें भी मिलेंगी, जहां से घर के लिए छोटे-मोटे सामान या किसी खास मौके के लिए गिफ्ट खरीदे जा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Delhi Trade Fair 2026: नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान? जानें मेट्रो, बस और टिकट की पूरी जानकारी

कैफे में बैठने से लेकर सेलिब्रिटी देखने तक का मौका

अगर खरीदारी के बाद भूख लग जाए तो यहां द बिग चिल कैफे, खान चाचा और पर्च जैसे कैफे व रेस्टोरेंट मौजूद हैं. दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाने या कॉफी पीीने के लिए ये जगहें काफी पसंद की जाती हैं. खान मार्केट में अक्सर सेलिब्रिटीज भी नजर आते हैं. इसलिए यहां घूमते हुए सितारों को देखनेे का मौका भी मिल सकता है.

कैसे पहुंचे खान मार्केट

खान मार्केट पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो सबसे आसान विकल्पों में से एक है. खान मार्केट मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर स्थित है. स्टेशन से बाहर निकलकर बाजार तक आसाानी से पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा कैब, ऑटो और बस से भी यहां आया जा सकता है. अगर आप दिल्ली घूमने निकले हैं तो इस बाजार को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां सििर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि दिल्ली की रफ्तार, खान-पान और शहर के रंगों को करीब से देेखने का मौका भी मिलता है.

ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Market Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com